जयपुर। चेटीचंड सिंधु मेला समिति महानगर जयपुर द्वारा चेटीचंड पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत 4 अप्रैल को विशाल सिंधु कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा गोविन्द देव जी मंदिर प्रांगण से बैंडबाजे हाथी घोड़े लवाजमे के साथ सिंधी छेज नृत्य करते हुए जलेबी चैक होती हुई कँवर नगर भगवान श्री झूलेलाल मंदिर कँवर नगर पहुँची। प्रवक्ता दौलत त्रिलोकानी के अनुसार यात्रा की शुरुआत महंत अंजनी कुमार गोस्वामी अध्यक्ष तुलसी त्रिलोकानी साहित सदस्यगणों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सर्वप्रथम विश्व कल्याण हेतु हवन किया गया। हवन में 5 जोड़ो ने आहुति दी। भगवान झूलेलाल की आरती के साथ गोविन्द देवजी मंदिर परिसर से रवाना हुई। चेटीचंड पखवाड़े के अन्तर्गत यह सिंधु कलश यात्रा ऐतिहासिक रही।
451 महिलाएं पीले रंग के वस्त्र धारण किए कलश सिर पर उठाकर चलते हुए अपना वोट जरूर डाले का सन्देश भी दे रही थी। कलश यात्रा में शहर की विभिन्न सिन्धी पंचायतो के अध्यक्षों और पदाधिकारियों, गणमान्य व्यक्ति भी नाचते गाते हुए चले। यात्रा मार्ग में जगह जगह पर कलश यात्रा का पुष्प वर्षा और माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया गया। कलश यात्रा के समापन समारोह पर भगवान श्री झूलेलाल जी की 1008 दीपको से महाआरती की गयी। कार्यक्रम में मुख्य सचेतक डा महेश जोशी, अर्चना शर्मा, पुष्पा सत्यानी, पार्षद महेश कलवानी, लक्षमण मोरानी, मुकेश लख्याणी, सूरेन्द्र सिंह रॉबिन, मेला समिति के अध्यक्ष तुलसी त्रिलोकानी, महासचिव रमेश हरपलानी, कोषाध्यक्ष दीवान रीवतानी, पखवाड़ा सचिव कमल राजवानी, हरीश टीलवानी सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे। आयोजकों और सहयोगियों का शाल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पूज्य सिंधी पंचायत कँवर नगर का आभार व्यक्त किया।
