जयपुर। भगवान महावीर के 2618वे जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर 17 अप्रैल को प्रातः सकल दिगंबर जैन समाज नेमी सागर कॉलोनी द्वारा नेमी सागर कॉलोनी से एक प्रभात फेरी निकाली गई। इस प्रभात फेरी में सकल दिगम्बर जैन समाज नेमी सागर कॉलोनी के सभी महिलाओं एवं पुरुषों ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। सभी पुरुष श्वेत परिधान और महिलाएं पीली साड़ी में शामिल रहीं। प्रभात फेरी में चयनित परिधान पहने पुरूष महिलाएं फेरी की शोभा को बढ़ाते नजर आए। आरंभ स्थल पर डीसी जैन एवं परिवार ने दीप प्रज्वलन किया। कृषि मंत्री लालचंद कटारिया द्वारा प्रभात फेरी को ध्वजा दिखाकर आरम्भ किया गया। इस अवसर पर दीप प्रज्वलन कर्ता डी सी जैन, जिनवाणी प्रसारण पुण्यार्जक कमल लता एवं विकास पाटनी, लड्डू वितरण कर्ता अनिल धुंआ वालों का सकल दिगंबर जैन समाज नेमी सागर कॉलोनी के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा पगड़ी, माल्यार्पण कर एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया। प्रभात फेरी के वैशाली सर्किल पहुंचने पर धर्म सभा आयोजित की गई जिसे डी सी जैन, रतन लाल जी सेठी, जयकुमार बड़जात्या एवं मंजू पांड्या ने संबोधित किया। प्रभात फेरी में कॉलोनी की महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे भजन गाते हुए चल रहे थे। प्रभात फेरी के समापन पर जे.के. जैन कालाडेरा एवं प्रदीप निगोतिया द्वारा सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया।
