मऊ के फातिमा चौराहे पर स्थापित हुआ पिंक पुलिस बूथ, महिलाओं की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

मऊ के फातिमा चौराहे पर स्थापित हुआ पिंक पुलिस बूथ, महिलाओं की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

मऊ ज़िले के फातिमा चौराहे पर महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक पिंक पुलिस बूथ स्थापित किया गया है। इस बूथ का उद्घाटन क्षेत्राधिकारी नगर ने किया। विशेष बात यह है कि इस पिंक बूथ का निर्माण इनवर व्हील क्लब के आर्थिक सहयोग से किया गया है।

महिला पुलिस की होगी तैनाती

पिंक बूथ पर महिला पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती की जाएगी, जिस से कि सड़क पर इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करने वाली महिलाओ को तुरंत सहायता पहुंचाई जा सके। यह पहल शासन द्वारा महिलाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

फातिमा चौराहे पर यह पिंक बूथ महिलाओं को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक भरोसेमंद स्थान प्रदान करेगा। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की सोच और पुलिस अधीक्षक इलामारन और इनवर व्हील क्लब के इस प्रयास की सराहना की जा रही है। यह महिलाओं के अधिकार और सुरक्षा को प्राथमिकता देने का उत्कृष्ट उदाहरण है।

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *