अमेरिकी राज्य न्यूयॉर्क के क्वीन्स शहर में एक नाइट क्लब में भी बुधवार देर रात गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में लगभग 11 लोग घायल हुए हैं। हमलावर ने एक 12 साल की बच्ची और उसकी मां को ढाल के तौर पर इस्तेमाल करते हुए गोलीबारी की। बच्ची और मां दोनों गोलीबारी में घायल हुई हैं। घटना को लेकर फिलहाल न्यूयॉर्क पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी है। अभी आरोपी हमलावर से जुड़ी जानकारियां भी सामने नहीं आई है। जिस नाइट क्लब में गोलीबारी हुई है, उसका नाम एमाजूरा नाइट क्लब है। घटना स्थानीय समयानुसार रात 11:20 बजे हुई। 24 घंटे में गोलाबारी की दूसरी घटना अमेरिका में बीते 24 घंटों में गोलीबारी की ये दूसरी घटना है। इससे पहले लुइसियाना राज्य के न्यू ऑर्लियंस शहर में एक शख्स ने नए साल का जश्न मना रहे लोगों पर पिकअप ट्रक चढ़ा दिया था। इसमें 15 की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं। हम खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…
No tags for this post.