सहरसा के सोनवर्षा राज थाना इलाके में सड़क हादसे में 40 साल की महिला की मौत हो गई। सोनवर्षा-अतलखा मुख्य मार्ग पर मनोरी मंदिर के पास तेज रफ्तार ऑटो के पलटने से यह हादसा हुआ। मृतका की पहचान सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के विराटपुर पंचायत अंतर्गत जलसीमा गांव वार्ड 03 निवासी चंद्रदेव मंडल पत्नी गायत्री देवी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतका की सास चीना देवी ने बताया कि गायत्री देवी अपना खराब मोबाइल ठीक कराने सोनवर्षा राज बाजार गई थी। मोबाइल रिपेयर कराने के बाद जब वह टेम्पो से घर लौट रही थी, तभी मनोरी मंदिर के पास ऑटो बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में गायत्री देवी गंभीर रूप से घायल हो गई और उनके मुंह और नाक से खून बहने लगा। उन्हें तुरंत नजदीक के सोनवर्षा राज स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें जांच कर मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति चंद्र देव मंडल गांव में राजमिस्त्री का काम करते है। गायत्री देवी के पांच बच्चे है, इसमें तीन बेटियां और दो बेटे शामिल है। मृतका के भाई विकास मंडल ने बताया कि दो भाई-बहनों में से गायत्री की इस सड़क हादसे में मौत हुई है। सोनवर्षा राज थाना अध्यक्ष आकांक्षा कुमारी ने कहा कि सड़क हादसे में मौत मामले मे शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सहरसा के सोनवर्षा राज थाना इलाके में सड़क हादसे में 40 साल की महिला की मौत हो गई। सोनवर्षा-अतलखा मुख्य मार्ग पर मनोरी मंदिर के पास तेज रफ्तार ऑटो के पलटने से यह हादसा हुआ। मृतका की पहचान सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के विराटपुर पंचायत अंतर्गत जलसीमा गांव वार्ड 03 निवासी चंद्रदेव मंडल पत्नी गायत्री देवी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतका की सास चीना देवी ने बताया कि गायत्री देवी अपना खराब मोबाइल ठीक कराने सोनवर्षा राज बाजार गई थी। मोबाइल रिपेयर कराने के बाद जब वह टेम्पो से घर लौट रही थी, तभी मनोरी मंदिर के पास ऑटो बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में गायत्री देवी गंभीर रूप से घायल हो गई और उनके मुंह और नाक से खून बहने लगा। उन्हें तुरंत नजदीक के सोनवर्षा राज स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें जांच कर मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति चंद्र देव मंडल गांव में राजमिस्त्री का काम करते है। गायत्री देवी के पांच बच्चे है, इसमें तीन बेटियां और दो बेटे शामिल है। मृतका के भाई विकास मंडल ने बताया कि दो भाई-बहनों में से गायत्री की इस सड़क हादसे में मौत हुई है। सोनवर्षा राज थाना अध्यक्ष आकांक्षा कुमारी ने कहा कि सड़क हादसे में मौत मामले मे शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
No tags for this post.