जॉब एजुकेशन बुलेटिन:42 साल तक के 12वीं पास के लिए होमगार्ड की भर्ती निकली; JEE Mains सेशन 1 की डेट्स जारी

जॉब  एजुकेशन बुलेटिन:42 साल तक के 12वीं पास के लिए होमगार्ड की भर्ती निकली; JEE Mains सेशन 1 की डेट्स जारी

नमस्कार, आज टॉप जॉब्‍स में बात हरियाणा में निकली होमगार्ड की भर्ती की। करेंट अफेयर्स में जानेंगे खेल रत्न अवॉर्ड्स के बारे में। टॉप स्टोरी में बात GATE 2025 एडमिट कार्ड और JEE मेन्स 2025 एग्जाम के शेड्यूल की। करेंट अफेयर्स 1. भुवनेश कुमार ने UIDAI के CEO का पदभार संभाला IAS ऑफिसर भुवनेश कुमार ने 1 जनवरी को यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर यानी CEO का कार्यभार संभाला। भुवनेश कुमार इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MEITY) में एडिशनल सेक्रेटरी हैं और UIDAI में नियुक्ति के बाद भी इसी पद पर बने रहेंगे। 2. मनु भाकर, गुकेश, हरमनप्रीत और प्रवीण को खेल रत्न ओलिंपिक में डबल मेडल जीतने वालीं शूटर मनु भाकर, वर्ल्ड चेस चैंपियन डी गुकेश, हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्लेयर प्रवीण कुमार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2024 का ऐलान गुरुवार को खेल मंत्रालय ने किया। इनके अलावा 5 कोच को द्रोणाचार्य अवॉर्ड और 34 प्लेयर्स को अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा। दिनभर के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें… टॉप जॉब्स 1. हरियाणा CET 2025 का नोटिफिकेशन जारी हरियाणा सरकार ने सीईटी परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के लिए स्कोर तीन साल के लिए वैलिड रहेगा। सीईटी की पॉलिसी में संशोधन के बाद अब इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों को सामाजिक व आर्थिक आधार पर मिलने वाले अतिरिक्त पांच अंक नहीं दिए जाएंगे। स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए पदों से 10 गुना ज्यादा शॉर्ट लिस्ट उम्मीदवार बुलाए जाएंगे। इससे पहले तक कम (4 गुना) उम्मीदवार बुलाए जाते थे। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : 18 – 42 साल सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम के बेसिस पर सैलरी : जारी नहीं 2. DSSSB ने पीजीटी के 432 पदों पर निकाली भर्ती दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की ओर से पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 जनवरी 2025 से शुरू होगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट dsssbonline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : फीस : सैलरी : 47,600 – 1,51,100 रुपए प्रतिमाह अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें… टॉप स्टोरी 1. 2023-24 में 16 लाख लड़कियों ने स्कूल पढ़ाई छोड़ी भारत में स्कूल जाने वाले छात्रों की संख्या में गिरावट आई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक साल 2023-24 में 16 लाख लड़कियों ने स्कूल छोड़ दिया है। शिक्षा मंत्रालय की एकीकृत जिला शिक्षा सूचना प्रणाली यानी UDISE की रिपोर्ट में ये आंकड़े सामने आए हैं। इसके अनुसार 2023-24 में 37 लाख छात्रों ने स्कूली पढ़ाई छोड़ दी है। इसके अलावा नेशनल लेवल पर रजिस्टर्ड 26.9% छात्र जनरल, 18% SC, 9.9% ST और 45.2% छात्र OBC कैटेगरी से हैं। 2. GATE 2025 के एडमिट कार्ड अब 7 जनवरी को जारी होंगे GATE 2025 के एडमिट कार्ड आज जारी होने वाले थे, लेकिन इसकी डेट फिलहाल रिवाइज की गई है। अब ये एडमिट कार्ड 7 जनवरी को ऑफिशियल वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जारी किए जाएंगे। इसका एग्जाम 1 से 16 फरवरी तक होगा। 3. JEE मेन्स 2025 का शेड्यूल जारी NTA ने JEE मेन्स 2025 एग्जाम की डेट्स जारी कर दी हैं। JEE मेन्स के दो पेपर होंगे। पेपर 1 BE, Btech एंट्रेंस के लिए और पेपर 2 BArch, BPharma के लिए होगा। पेपर 1 इस साल 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को होगा। वहीं पेपर 2 30 जनवरी को होगा। ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *