तेलंगाना में ओबीसी आरक्षण 23% से बढ़कर 42% हुआ:CM रेवंत ने ऐलान किया; कांग्रेस ने 2023 विधानसभा चुनाव से पहले वादा किया था

तेलंगाना में OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) का आरक्षण सीमा 23% से बढ़ाकर 42% हो गया है। सीएम रेवंत रेड्‌डी ने इसका ऐलान किया। इससे तेलंगाना की आरक्षण की सीमा 62% हो जाएगी। यह सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय की गई 50% आरक्षण सीएम का उल्लंघन हो जाएगा। बता दें कि कांग्रेस ने 2023 विधानसभा चुनाव से पहले OBC कोटा को 23 से बढ़ाकर 42% करने का वादा किया था। तेलंगाना में पिछड़े वर्गों की आबादी 46.25% है। अनुसूचित जाति 17.43% और अनुसूचित जनजाति 10.45% हैं। सीएम ने X पर पोस्ट करके जानकारी दी… 2023 चुनाव से पहले रेवतं ने किया था वादा
2023 में तेलंगाना में हुए विधानसभा चुनाव से पहले तेलंगाना कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने कामारेड्डी घोषणापत्र पर साइन किए थे। तब उन्होंने कहा था कि, अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी तो छह महीने के अंदर जातिगत सर्वे के आधार पर स्थानीय निकायों में ओबीसी के लिए मौजूदा 23% आरक्षण बढ़ाकर 42% कर दिया जाएगा। घोषणा पत्र में ओबीसी के आरक्षण का सब कैटेगराइजेशन भी करने की बात कही गई थी। खबर लगातार अपडेट हो रही है

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *