बांका में कमीजफाड़ होली की धूम:बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में दिखा उत्साह, प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च

होली का त्योहार बिहार के बांका में धूमधाम से मनाया जा रहा है। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में फागुन का खुमार देखा जा रहा है। सुबह से ही लोग एक-दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। कमीज फाड़ होली का बच्चों में क्रेज रानीटीकर गांव में बच्चे कमीज फाड़ होली खेल रहे हैं। गली-मोहल्लों में बच्चे एक-दूसरे को रंग लगा रहे हैं। युवा साउंड बॉक्स पर होली के गीतों पर झूम रहे हैं। वहीं, बुजुर्ग एक दूसरे को रंग लगाकर गले मिलते हुए होली पर्व की शुभकामनाएं देते दिखाई दे रहे हैं। कई इलाकों में अबीर-गुलाल की धूम रजौन और नवादा थाना क्षेत्र में होली हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। पुनसिया, बरौनी, खैरा, कठचातर समेत कई इलाकों में अबीर-गुलाल की धूम है। इसके साथ ही बांका, रजौन, धोरैया, अमरपुर समेत सभी प्रखंडों में सुबह से ही त्योहार की धूम है। होली और रमजान को लेकर प्रशासन अलर्ट होली और रमजान का त्योहार एक साथ होने के चलते प्रशासन सतर्क है। दोनों समुदायों के बीच शांति बनाए रखने के लिए सुबह से ही फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। हर जगह पुलिस और मजिस्ट्रेट तैनात हैं। जिला प्रशासन की टीम लगातार शहर के रास्तों में पेट्रोलिंग कर रही है। रजौन थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार, नवादा थानाध्यक्ष पंकज किशोर और बाराहाट थाना अध्यक्ष दीपक पासवान पुलिस बल के साथ लगातार गश्त कर रहे हैं। होली का त्योहार बिहार के बांका में धूमधाम से मनाया जा रहा है। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में फागुन का खुमार देखा जा रहा है। सुबह से ही लोग एक-दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। कमीज फाड़ होली का बच्चों में क्रेज रानीटीकर गांव में बच्चे कमीज फाड़ होली खेल रहे हैं। गली-मोहल्लों में बच्चे एक-दूसरे को रंग लगा रहे हैं। युवा साउंड बॉक्स पर होली के गीतों पर झूम रहे हैं। वहीं, बुजुर्ग एक दूसरे को रंग लगाकर गले मिलते हुए होली पर्व की शुभकामनाएं देते दिखाई दे रहे हैं। कई इलाकों में अबीर-गुलाल की धूम रजौन और नवादा थाना क्षेत्र में होली हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। पुनसिया, बरौनी, खैरा, कठचातर समेत कई इलाकों में अबीर-गुलाल की धूम है। इसके साथ ही बांका, रजौन, धोरैया, अमरपुर समेत सभी प्रखंडों में सुबह से ही त्योहार की धूम है। होली और रमजान को लेकर प्रशासन अलर्ट होली और रमजान का त्योहार एक साथ होने के चलते प्रशासन सतर्क है। दोनों समुदायों के बीच शांति बनाए रखने के लिए सुबह से ही फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। हर जगह पुलिस और मजिस्ट्रेट तैनात हैं। जिला प्रशासन की टीम लगातार शहर के रास्तों में पेट्रोलिंग कर रही है। रजौन थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार, नवादा थानाध्यक्ष पंकज किशोर और बाराहाट थाना अध्यक्ष दीपक पासवान पुलिस बल के साथ लगातार गश्त कर रहे हैं।  

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *