गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार पर चाकू से हमला हुआ है। घटना हरखुआ चीनी मिल के पास की है। जहां घायल युवक की पहचान थावे थाना क्षेत्र के अमैठी खुर्द गांव के रहने वाले अजय कुमार कुशवाहा के रूप में हुई हैं। बताया गया कि घटना के समय अजय बाइक से जा रहे थे। तभी हरखुआ चीनी मिल के पास एक अन्य बाइक सवार ने उन्हें ओवरटेक किया। आरोपी ने सही तरह से साइड नहीं दी। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। इसी दौरान आरोपी ने अजय पर चाकू से वार कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद घायल अजय ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने अजय को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार पर चाकू से हमला हुआ है। घटना हरखुआ चीनी मिल के पास की है। जहां घायल युवक की पहचान थावे थाना क्षेत्र के अमैठी खुर्द गांव के रहने वाले अजय कुमार कुशवाहा के रूप में हुई हैं। बताया गया कि घटना के समय अजय बाइक से जा रहे थे। तभी हरखुआ चीनी मिल के पास एक अन्य बाइक सवार ने उन्हें ओवरटेक किया। आरोपी ने सही तरह से साइड नहीं दी। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। इसी दौरान आरोपी ने अजय पर चाकू से वार कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद घायल अजय ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने अजय को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
No tags for this post.