जयपुर। निर्वाचन विभाग ने मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया है। जयपुर जिले में इस बार 45,83,995 मतदाता वोट डालेंगे। इसमें 24,08,071 पुरुष और 21,75,897 महिला हैं। साथ ही 27 वोटर थर्ड जेंडर हैं। पिछले साल के मुकाबले 6,72,410 मतदाता अधिक हैं। जयपुर में 19 विधानसभा सीटों पर 4636 बूथों पर मतदान होगा। पिछले विधानसभा चुनाव 2013 में मतदाताओं की संख्या 39,11,585 थी। जिले की संपूर्ण मतदाता सूची में प्रत्येक एक हजार पुरुषों की तुलना में 902 महिला मतदाता हैं। यहां सर्विस मतदाताओं की संख्या 7196 है। जयपुर में झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है। यहां 67,370 मतदाता बढ़े हैं।
प्रदेश में कुल 47672871 मतदाता हैं, इनमें 24846747 पुरुष मतदाता तथा 22825887 महिला मतदाता हैं। साथ ही प्रदेश में 51965 पोलिंग बूथ बनाये गए हैं।
