जयपुर। अलवर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस की साफिया जुबेर खान ने जीत हासिल की। उन्हें 12228 वोटों से जीत हासिल हुई। साफिया को कुल 83311 वोट मिले। भाजपा के सुखवंत सिंह को कुल 71083 वोट मिले। वहीं तीसरे स्थान पर बसपा के उम्मीदवार जगत सिंह रहे, जिन्हें 24856 वोट मिले। यहां 28 जनवरी को 278 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हुई थी। इसमें कुल 20 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे थे।
कांग्रेस को मिली मजबूती
अलवर की रामगढ़ सीट पर अब तक 14 विधानसभा चुनावों में 10 बार कांग्रेस और 4 बार बीजेपी जीती है। बीजेपी के ज्ञानदेव आहूजा यहां से तीन बार विधायक रह चुके हैं। वहीं शाफिया के पति जुबैर खान भी इस सीट से 3 बार विधायक रह चुके हैं। रामगढ़ की इस जीत से अब आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को और मजबूती मिली है। इसी के साथ कांग्रेस 99 के आंकड़े को पार कर 100 सीटों के अंकों पर पहुंच गई। अब कांग्रेस गठबंधन का आंकड़ा 101 हो गया है। विधानसभा मंे भी 200 सदस्य हो गए हैं। प्रदेश में 7 दिसंबर को विधानसभा चुनाव हुआ था लेकिन रामगढ़ में बसपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह की मौत के बाद चुनाव स्थगित हो गया था। यहां 28 दिसंबर को वोटिंग हुई जिसमें 79.14 प्रतिशत मतदान हुआ था।
