जयपुर। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच संगीत विशारद उपाधियां पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। मौका था 2 फरवरी को शास्त्रीनगर स्थित साइंसपार्क ऑडिटोरियम में संगीत आश्रम संस्थान की ओर से हुए संगीत विशारद उपाधि सम्मान समारोह का। संस्थान के विद्यार्थियों ने शास्त्रीय संगीत में शिल्पा जसूजा ने राग जोग के सुर साधे। वहीं छात्राओं ने जयपुर के शुद्ध पारंपरिक कथक में आकर्षक फुटवर्क और आंगिक – भंगिमाओं का सलोना प्रदर्शन किया। राजस्थान संगीत नाटक अकादमी के पूर्व चेयरमैन अशोक पांड्या और सोश्यल एक्टिविस्ट दीप्ति गैरोला ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
इन्हें मिलीं संगीत विशारद उपाधि
समारोह में मार्गी गे्रवाल, शिल्पा जसूजा, कृतिका बैराठी, अदिति डे, तनिष्का शर्मा, सौरभ नोगजा, रुचिका मोहता, राधिका खेतान, कृष्णा उपाध्याय, खुशी मथुरिया, भाविका जैन, सागर भाटिया, लाछी प्रजापति, माया शर्मा, हीरल शर्मा, सनागहन, भूमिका कुमावत, श्रेष्ठा भट्टाचार्य और गुंजन सैनी का संगीत विशारद उपाधि देकर सम्मानित किया गया। संचालन बीना अनुपम ने किया। अंत में संगीत आश्रम संस्थान के सचिव अमित अनुपम ने सभी आगन्तुकों का आभार जताया।
