जयपुर। चेटीचंड सिंधी मेला समिति की ओर से शहीदों की सहायतार्थ दो लाख 51 हजार का चेक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भेंट किया। महावीर स्कूल ऑडिटोरियम में आयोजित एक कार्यक्रम में यह चेक प्रदान किया गया। प्रेस सचिव दौलत त्रिलोकानी के अनुसार कार्यक्रम में चेटीचंड मेला अध्यक्ष तुलसी त्रिलोकानी, किशोर सचदेवा, राजन सरदार, गिरधारी कृष्णानी, रमेश हरपलानी, राजकुमार संगतानी, गोवर्धन त्रिलोकानी, किशन पुजानी, इंदु मानवानी, गजेंद्र सिंह, मुकेश भाटिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। तुलसी त्रिलोकानी ने कहा कि देश के वीर शहीदों के लिए सिंधी समाज हमेशा आगे रहेगा।
