औरंगाबाद में 54 जगहों पर होगा उपभोक्ता संवाद कार्यक्रम:सीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करेंगे बात, डीएम ने लिया तैयारियों का जायजा

बिहार में 125 यूनिट तक निशुल्क बिजली देने की घोषणा के बाद 12 अगस्त को मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपभोक्ताओं से संवाद करेंगे। इसके लिए औरंगाबाद में कुल 54 संवाद स्थल निर्धारित किए गए हैं। जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। जिले में 3 लाख से ज्यादा उपभोक्ता हैं। नबीनगर विद्युत प्रमंडल के सहायक अभियंता गौतम कुमार ने बताया कि उपभोक्ता इस योजना के विभिन्न पहलुओं को बेहतर ढंग से समझ सकें। इसलिए संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक विद्युत आपूर्ति प्रशाखा में 4 संवाद स्थल निर्धारित किए गए हैं। साथ ही विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, जिला स्तर पर भी स्थलों का चयन किया गया है। सभी जगहों पर एलईडी स्क्रीन, प्रोजेक्टर और टीवी की व्यवस्था की जाएगी। 54 जगहों पर कार्यक्रम संवाद के लिए औरंगाबाद में कुल 54 स्थल निर्धारित किए गए हैं। जिसमें औरंगाबाद टाउन 1, औरंगाबाद टाउन 2, औरंगाबाद ग्रामीण, बारुण, टेंगरा, देव, मदनपुर, नबीनगर, कुटुंबा, दाउदनगर, ओबरा, गोह, रफीगंज टाउन, रफीगंज ग्रामीण और पौथु में स्थल का चयन किया गया है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, मीडिया कर्मियों और हितधारकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इससे योजना की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक जाएगी और घरेलू उपभोक्ता इसका सीधा लाभ उठा पाएंगे। बिहार में 125 यूनिट तक निशुल्क बिजली देने की घोषणा के बाद 12 अगस्त को मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपभोक्ताओं से संवाद करेंगे। इसके लिए औरंगाबाद में कुल 54 संवाद स्थल निर्धारित किए गए हैं। जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। जिले में 3 लाख से ज्यादा उपभोक्ता हैं। नबीनगर विद्युत प्रमंडल के सहायक अभियंता गौतम कुमार ने बताया कि उपभोक्ता इस योजना के विभिन्न पहलुओं को बेहतर ढंग से समझ सकें। इसलिए संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक विद्युत आपूर्ति प्रशाखा में 4 संवाद स्थल निर्धारित किए गए हैं। साथ ही विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, जिला स्तर पर भी स्थलों का चयन किया गया है। सभी जगहों पर एलईडी स्क्रीन, प्रोजेक्टर और टीवी की व्यवस्था की जाएगी। 54 जगहों पर कार्यक्रम संवाद के लिए औरंगाबाद में कुल 54 स्थल निर्धारित किए गए हैं। जिसमें औरंगाबाद टाउन 1, औरंगाबाद टाउन 2, औरंगाबाद ग्रामीण, बारुण, टेंगरा, देव, मदनपुर, नबीनगर, कुटुंबा, दाउदनगर, ओबरा, गोह, रफीगंज टाउन, रफीगंज ग्रामीण और पौथु में स्थल का चयन किया गया है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, मीडिया कर्मियों और हितधारकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इससे योजना की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक जाएगी और घरेलू उपभोक्ता इसका सीधा लाभ उठा पाएंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *