
जयपुर। लव त्रिलोकानी सामाजिक सेवा संस्थान, अमृत ग्रुप व युवा जागृति संगठन की ओर से 1100 परिंडा अभियान के अन्तर्गत 7 जून को मालवीय नगर स्थित पीकॉक गार्डन तथा उसके आसपास में 101 परिंडे लगाए गए। संयोजक दौलत त्रिलोकानी के अनुसार कार्यक्रम में समाजसेवी, तुलसी त्रिलोकानी, राजन सरदार, चेयरमैन रोबिन सिंह, सुमित खंडेलवाल, करन अलवानी, भूमि कृपलानी, जितेंद्र सरदार, रिया लोकवानी, यशवंत सरदार, जय सोनी, योगेश गुरनानी, गजेंद्र सरदार, सुरेश लालवानी, ललित सोनी, सरिता कुलकर्णी, अंजना त्रिलोकानी, ज्योति रोचवानी, मनोज कृपलानी, पंडित राधे शरण शर्मा, जयकिशन लकपतानी, लकी लालवानी, कमल कुमार देवजानी, प्रेम खत्री, मनोज सोनी, रवि सोनी, प्रमोद तिवारी, कृष्ण गोपाल मखीजा, रामअवतार शर्मा, राजकुमार भाटिया सहित संस्था के सदस्य एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इससे पहले संस्था ने 31 मई को परिंडा अभियान की विधिवत शुरूआत जवाहरनगर स्थित विवेकानंद पार्क व आसपास के क्षेत्रों में 101 परिंडे लगाकर की थी। दौलत त्रिलोकानी के अनुसार यह अभियान पिछले 10 वर्षों से निरन्तर चल रहा है।
