Maharashtra Weather Update : महाराष्ट्र में मौसम की मिजाज बदला हुआ है। पिछले कुछ दिनों से राज्य में बादल छाए हुए हैं और कई जगहों पर बेमौसम बारिश हुई है। इस बीच अरब सागर में नमी बढ़ने से प्रदेश में कई स्थानों पर तूफानी हवाओं के साथ बारिश हुई। जबकि उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाके में चक्रवाती हवा की स्थिति बनी हुई है।
पिछले कुछ दिनों से राज्य के कई हिस्सों से ठंड गायब है और न्यूनतम तापमान जो 4-5 डिग्री तक पहुंच गया था, वह 19-20 डिग्री सेल्सियस हो गया है। लेकिन अब उत्तरी राज्य घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में है। मौजूदा मौसम प्रणाली को देखें तो अगले तीन से चार दिनों में महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी। इस दौरान कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, विदर्भ में धीरे-धीरे तापमान में 4-5 डिग्री की गिरावट आएगी। हालांकि अगले चार दिनों तक विदर्भ में अधिकतम तापमान पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान गिरने से ठंड काफी बढ़ जाएगी।
यह भी पढ़े-‘थर्टी फर्स्ट’ की पार्टी में आने वालो को पब ने दिए कंडोम और ORS, विवाद होने पर कही ये बात
आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में कोंकण, मध्य महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान 1-2 डिग्री बढ़ जाएगा और न्यूनतम तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस कम हो जाएगा। विदर्भ में अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। जबकि न्यूनतम तापमान में 4-5 डिग्री की कमी आने का अनुमान है। यानी नए साल की शुरुआत गुलाबी ठंड के साथ होगी और राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
No tags for this post.