गोरखपुर में गोली चलने से उस समय दहशत फैल गई जब शहर के एक पेट्रोल पंप पर गार्ड ने शराब के नशे में अपने दोस्त की लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। संयोग ठीक था कि गोली छत से टकराई और किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।यह घटना शहर के खोराबार इलाके में एक पेट्रोल पंप पर हुआ। पम्प के कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे CO कैंट योगेंद्र सिंह ने दोनों आरोपी गार्डों को हिरासत में लेकर बंदूक जब्त कर ली है।
यह भी पढ़ें: नए साल के पहले दिन दर्दनाक हादसा…घर में घुसी बेकाबू कार, तीन युवकों की मौत
शराब के नशे में बंदूक से दगी गोली, पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया
जानकारी के मुताबिक बेलघाट के कुआ गांव निवासी महेंद्र प्रताप सेना से रिटायर हैं और वह एक पेट्रोल पंप पर गार्ड की नौकरी करते थे। कुछ समय पहले उन्हें नौकरी से हटा दिया गया था। बुधवार को पेट्रोल पंप पर तैनात हरिहरपुर निवासी गार्ड पिंटू सिंह को भी काम से निकाला गया। इसके बाद पिंटू ने महेंद्र को बुलाया, जो अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर पहुंचे।दोनों गार्ड रूम में बैठकर शराब पीने लगे। बातचीत के दौरान पिंटू ने महेंद्र की बंदूक से फायरिंग कर दी। गोली छत पर जा लगी। गोली की आवाज से पंप पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर CO कैंट योगेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया और बंदूक को जब्त कर लिया गया।
No tags for this post.