Education Ministry School Admission Data: शिक्षा मंत्रलाय की ओर से स्कूल में होने वाले दाखिले को लेकर एक आंकड़ा जारी किया गया है। जिसमें चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। शिक्षा मंत्रलाय की ओर से जारी डेटा के मुताबिक देशभर में स्कूली शिक्षा के नामांकन में 37 लाख से अधिक की गिरावट आई है। कक्षाओं की बात करें तो क्षा नौंवी से 12वीं में सबसे ज्यादा 17 लाख की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं यह गौर करने लायक है कि प्री-प्राइमरी के नामांकन में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
यह खबर भी पढ़ें:- 2025 Exam Calendar: JEE Main से लेकर NEET UG समेत होंगे ये एग्जाम, देखिए इस साल कब-कब हैं बड़ी परीक्षाएं
Education Ministry: शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी किया गया डेटा
शिक्षा मंत्रालय के अधीन आने वाले एकीकृत जिला शिक्षा सूचना प्रणाली (U-DISE Plus) ने इस संबंध में रिपोर्ट जारी की है। जिसके मुताबिक अलग-अलग कक्षाओं में जिसमें प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शामिल है में छात्र नामांकन में 37.45 लाख की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले साल की तुलना में यह गिरावट दर्ज की गई है। पिछले सालों की बात करें तो वर्ष 2023-24 में नामांकन का आंकड़ा 24.80 करोड़ था। वहीं वर्ष 2022-23 में 25.17 करोड़ था। तो वहीं वर्ष 2021-22 में यह आंकड़ा करीब 26.52 करोड़ था।
यह खबर भी पढ़ें:- School Holiday Calendar 2025: अगले साल 2025 में इन तारीखों पर स्कूलों में रहेगी सरकारी छुट्टी, देखें पूरी लिस्ट
School Admission Data: लड़कियों के अलावा इन वर्गों में देखा गया गिरावट
स्कूल एडमिशन में गिरावट की बात करें तो यह गिरावट एससी, एसटी, ओबीसी और लड़कियों के वर्ग में सबसे अधिक दर्ज की गई है। कुल नामांकन में अल्पसंख्यकों का प्रतिनिधित्व लगभग 20 प्रतिशत था। अल्पसंख्य छात्रों में 79.6 प्रतिशत मुस्लिम, 6.9 प्रतिशत सिख, 10 प्रतिशत ईसाई, 2.2 प्रतिशत बौद्ध, 1.3 प्रतिशत जैन और 0.1 प्रतिशत पारसी थे।
यह खबर भी पढ़ें:- BPSC Protest: क्यों BPSC अभ्यर्थी कर रहे हैं विरोध, क्या है उनकी मांगे, जानिए अब तक की पूरी कहानी
Education Ministry School Admission Data: क्यों दर्ज किया गया गिरावट
नामांकन में गिरावट में बात करते हुए मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि नामांकन में गिरावट जरूर हुई है, लेकिन यह डेटा इक्कट्ठा करने के नए तरीके केर कारण हुआ है। नई प्रणाली के तहत स्कूलों को अब केवल स्कूल-स्तरीय संख्याओं के बजाय छात्र केंद्रित जानकारी ले रहे हैं। जिसमें छात्रों का सभी जरुरी डिटेल रहता है। इससे अगर कोई छात्र सरकारी स्कूल और निजी में है तो उसे एक गिना गया है। इससे एक छात्रों की गिनती सिर्फ एक जगह हुई है, ना कि दो जगह।
यह खबर भी पढ़ें:- NITI Aayog Recruitment 2025: 10वीं पास कर सकेंगे नीति आयोग में नौकरी, सैलरी भी मिलेगी बढ़िया
No tags for this post.