दिव्यांका त्रिपाठी पर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी शख्स का हुआ निधन

दिव्यांका त्रिपाठी पर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी शख्स का हुआ निधन

Divyanka Tripathi News: टीवी की इशिता मां यानी दिव्यांका त्रिपाठी के घर से बुरी खबर आ रही है। उनके करीबी शख्स का निधन हो गया है। नए साल के जश्न के बीच मातम छा गया है। एक्ट्रेस परिवार के इस सदस्य की मौत से टूट गई हैं। बता दें, दिव्यांका त्रिपाठी की नानी की डेथ हो गई है। उनके जाने से एक्ट्रेस बेहद दुखी हैंं। खुद दिव्यांका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी नानी के निधन की जानकारी देते हुए दुख व्यक्त किया है।  

दिव्यांका त्रिपाठी की नानी का हुआ निधन (Divyanka Tripathi News)

दिव्यांका त्रिपाठी के पोस्ट पर फैंस कमेंट कर रहे हैं। जहां एक तरफ पूरी इंडस्ट्री न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीर अपलोड करती दिखीं तो वहीं दिव्यांका के लिए ये नया साल दुख भरा आया। दिव्यांका ने अपनी नानी के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है। इसमें वह और उनकी नानी दोनों कैमरे के लिए हंसते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- हम आपको बहुत याद करेंगे नानी।

यह भी पढ़ें: हार्दिक से तलाक के महीनों बाद नताशा ने मांगा सच्चा प्यार! पोस्ट में लिखा- आपने मुझे बहुत…

Divyanka Tripath Instagram

फैंस दे रहे एक्ट्रेस की नानी को श्रद्धांजलि (Divyanka Tripath Instagram)

इस पोस्ट के बाद से ही फैंस एक्ट्रेस के साथ उनका दुख बांट रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उनकी नानी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, दिव्यांका जी ये तो संसार की रित है जो आता है वो जाता भी है। दूसरे ने लिखा, “बेहद दुख हु, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “हम आपके दुख में आपके साथ है।”

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *