बिहार में बर्ड फ्लू का बढ़ा खतरा:नवादा में मिड-डे मील में अंडे की जगह मिलेगा फल, 500 पक्षियों के सैंपल जांच में भेजे

बिहार में बर्ड फ्लू का बढ़ा खतरा:नवादा में मिड-डे मील में अंडे की जगह मिलेगा फल, 500 पक्षियों के सैंपल जांच में भेजे

बिहार में बर्ड फ्लू के बढ़ते प्रकोप के कारण नवादा में सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील में अंडा देने पर रोक लगा दी गई है। मिड-डे मील के डीपीओ मो. मजहर हुसैन ने इस फैसले की जानकारी दी। निदेशक मध्याह्न भोजन साहिला के निर्देश पर यह प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। अब शुक्रवार को बच्चों को अंडे की जगह 100 ग्राम सेब या केला दिया जाएगा। यह व्यवस्था स्थिति सामान्य होने तक जारी रहेगी। पटना, जहानाबाद और भागलपुर जिलों में पक्षियों के नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। इसके बाद सरकार ने सुरक्षात्मक उपाय तेज कर दिए हैं। नवादा में भी 500 पक्षियों के स्वाब सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। मांस के सेवन से बचने की सलाह केंद्रीय पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने बिहार समेत सभी राज्यों को बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट किया है। लोगों को अंडे और मुर्गे के मांस के सेवन से बचने की सलाह दी जा रही है। जिले के प्रारंभिक स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक के करीब तीन लाख बच्चों को रोजाना मिड-डे मील दिया जाता है। पहले शुक्रवार को मेन्यू में अंडा या शाकाहारी बच्चों के लिए फल शामिल था। अब सभी बच्चों को फल ही दिया जाएगा। जिसमें हर दिन तीन लाख से अधिक बच्चों के बीच एमडीएम परोसा जा रहा है। जिले के 1632 प्रारंभिक स्कूलों में एमडीएम का संचालन किया जा रहा है। पहली से आठवीं तक के बच्चों को हर रोज मीनू बदल बदल कर एमडीएम दिया जा रहा है। जिसमें शुक्रवार को जो बच्चे मांसाहारी हैं। उन्हें एक उबला हुआ अंडा और जो बच्चे शाकाहारी हैं। उन्हें सेव या केला देने का प्रावधान किया गया है। अब शुक्रवार को सभी बच्चों को फल ही मिलेगा। बिहार में बर्ड फ्लू के बढ़ते प्रकोप के कारण नवादा में सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील में अंडा देने पर रोक लगा दी गई है। मिड-डे मील के डीपीओ मो. मजहर हुसैन ने इस फैसले की जानकारी दी। निदेशक मध्याह्न भोजन साहिला के निर्देश पर यह प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। अब शुक्रवार को बच्चों को अंडे की जगह 100 ग्राम सेब या केला दिया जाएगा। यह व्यवस्था स्थिति सामान्य होने तक जारी रहेगी। पटना, जहानाबाद और भागलपुर जिलों में पक्षियों के नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। इसके बाद सरकार ने सुरक्षात्मक उपाय तेज कर दिए हैं। नवादा में भी 500 पक्षियों के स्वाब सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। मांस के सेवन से बचने की सलाह केंद्रीय पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने बिहार समेत सभी राज्यों को बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट किया है। लोगों को अंडे और मुर्गे के मांस के सेवन से बचने की सलाह दी जा रही है। जिले के प्रारंभिक स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक के करीब तीन लाख बच्चों को रोजाना मिड-डे मील दिया जाता है। पहले शुक्रवार को मेन्यू में अंडा या शाकाहारी बच्चों के लिए फल शामिल था। अब सभी बच्चों को फल ही दिया जाएगा। जिसमें हर दिन तीन लाख से अधिक बच्चों के बीच एमडीएम परोसा जा रहा है। जिले के 1632 प्रारंभिक स्कूलों में एमडीएम का संचालन किया जा रहा है। पहली से आठवीं तक के बच्चों को हर रोज मीनू बदल बदल कर एमडीएम दिया जा रहा है। जिसमें शुक्रवार को जो बच्चे मांसाहारी हैं। उन्हें एक उबला हुआ अंडा और जो बच्चे शाकाहारी हैं। उन्हें सेव या केला देने का प्रावधान किया गया है। अब शुक्रवार को सभी बच्चों को फल ही मिलेगा।  

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *