पटना में 2 गुटों के बीच पथराव और फायरिंग:एक महिला को लगी गोली, हालत गंभीर; पैसों को लेकर हुआ था विवाद

पटना में 2 गुटों के बीच पथराव और फायरिंग:एक महिला को लगी गोली, हालत गंभीर; पैसों को लेकर हुआ था विवाद

पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात 2 गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान पथराव और फायरिंग भी हुई है। एक महिला को गोली लगी है। गंभीर हालत में मालती देवी(40) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मलाही पकड़ी की है। सब्जी बेचकर घर लौट रही थी महिला मलाही पकड़ी स्थित वृंदावन अपार्टमेंट में रहने वाले ठेकेदार आलोक और आकाश कुमार के बीच पैसों को लेकर विवाद था। बात इतनी बढ़ गई कि आकाश के लोगों ने ठेकेदार की पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान बीच बचाव करने गए उसके भाई गोपाल से भी उलझ गए। पत्थरबाजी करने लगे। आत्मरक्षा में गोपाल ने गोली चला दी। जो सब्जी बेचने वाली मालती देवी के पेट में लग गई। वह सब्जी बेचकर घर लौट रही थी। हथियार और कारतूस बरामद गोली लगने के बाद स्थानीय लोग उग्र हो गए। अपार्टमेंट में भी पथराव करने लगे। घटना की सूचना पर पत्रकार नगर और कंकड़बाग पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फायरिंग करने वाले पक्ष से मोनू, गोपाल, आलोक और पवन को गिरफ्तार कर लिया है। बंदूक और 5 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। हथियार लाइसेंसी है या नहीं इसकी जांच की जा रही है। पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात 2 गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान पथराव और फायरिंग भी हुई है। एक महिला को गोली लगी है। गंभीर हालत में मालती देवी(40) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मलाही पकड़ी की है। सब्जी बेचकर घर लौट रही थी महिला मलाही पकड़ी स्थित वृंदावन अपार्टमेंट में रहने वाले ठेकेदार आलोक और आकाश कुमार के बीच पैसों को लेकर विवाद था। बात इतनी बढ़ गई कि आकाश के लोगों ने ठेकेदार की पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान बीच बचाव करने गए उसके भाई गोपाल से भी उलझ गए। पत्थरबाजी करने लगे। आत्मरक्षा में गोपाल ने गोली चला दी। जो सब्जी बेचने वाली मालती देवी के पेट में लग गई। वह सब्जी बेचकर घर लौट रही थी। हथियार और कारतूस बरामद गोली लगने के बाद स्थानीय लोग उग्र हो गए। अपार्टमेंट में भी पथराव करने लगे। घटना की सूचना पर पत्रकार नगर और कंकड़बाग पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फायरिंग करने वाले पक्ष से मोनू, गोपाल, आलोक और पवन को गिरफ्तार कर लिया है। बंदूक और 5 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। हथियार लाइसेंसी है या नहीं इसकी जांच की जा रही है।  

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *