मानव तस्करी कर लाई गई लड़की को अरुणाचल से बचाया गया : पुलिस

मानव तस्करी कर लाई गई लड़की को अरुणाचल से बचाया गया : पुलिस

अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में शुक्रवार को एक मकान से 10 साल की एक बच्ची को बचाया गया, जिसे कथित तौर पर दो लाख रुपये में बेचा गया था। पुलिस ने एक बयान में यह जानकारी दी।

ईटानगर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रोहित राजबीर सिंह द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि बचाव अभियान असम और अरुणाचल प्रदेश के पुलिस बलों द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया।

उन्होंने बताया कि तिनसुकिया पुलिस थाने और ईटानगर महिला पुलिस थाने की टीम ने एक महिला के घर से लड़की को बचाया। इसके बाद लड़की को चिकित्सा जांच के लिए ले जाया गया।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक 26 दिसंबर को असम के तिनसुकिया जिले में अपने स्कूल से लौटते समय लड़की और उसकी चचेरी बहन को एक महिला ने रोक लिया और उन्हें अंतरराज्यीय सीमा पर बांदरदेवा ले गई। वहां महिला ने दोनों लड़कियों के लिए नए कपड़े खरीदे।

आरोपी महिला दोनों लड़कियों की रिश्तेदार है।
उन्होंने बताया कि इसके बाद 10 वर्षीय एक लड़की को ईटानगर लाया गया, जहां उसे दो लाख रुपये में बेच दिया गया, जबकि दूसरी लड़की को एक अज्ञात व्यक्ति को सौंप दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि बचाई गई लड़की की चचेरी बहन का पता लगाने और तस्करी नेटवर्क में शामिल सभी लोगों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने बचाव अभियान की पूरी हकीकत जानने के लिए जांच तेज कर दी है।

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *