एंटी करप्शन टीम के खिलाफ यूपी लेखपाल संघ का धरना-प्रदर्शन, बोले- उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे

एंटी करप्शन टीम के खिलाफ यूपी लेखपाल संघ का धरना-प्रदर्शन, बोले- उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे

Lekhpal protest against anti corruption team फर्रुखाबाद में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में लेखपालों ने धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर नेताओं ने एंटी करप्शन टीम पर जमकर हमला बोला। जमकर नारेबाजी भी हुई। इस मौके पर लेखपाल संघ ने आरोप लगाया कि एंटी करप्शन टीम गलत तरीके से कार्रवाई कर रही है। एंटी करप्शन टीम लेखपालों के साथ जबरदस्ती कर रही है। गाजीपुर की घटना इसका उदाहरण है। इसके पक्ष में ग्राम प्रधान और सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण थाना पहुंच गए। लेखपाल संघ के महामंत्री का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे। एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से लेखपाल संगठन में आक्रोश व्याप्त है। आज तहसील दिवस के अवसर पर संघ की तरफ से धरना प्रदर्शन दिया गया।

यह भी पढ़ें: मंदिर और कालेज के पास शराब ठेका और बिरयानी की दुकान खुलने से जनाक्रोश, हटाने की मांग

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के कायमगंज तहसील में भी धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। लेखपाल संघ के महामंत्री अजय ने बताया कि एंटी करप्शन टीम लेखपाल साथियों का उत्पीड़न अनावश्यक रूप से किया जा रहा है। उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गाजीपुर में एंटी करप्शन की टीम ने लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की है। इसके विरोध में ग्राम प्रधान और बड़ी संख्या में जनता थाने में पहुंचकर प्रदर्शन किया।

आरोप- जेब में डाले जा रहे हैं पैसे

लेखपाल संघ का आरोप था कि लेखपाल को एंटी करप्शन की टीम ने जबरदस्ती पकड़ लिया है। जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि यही स्थिति बनी रही तो उनका धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि आज यह सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया है। इसके बाद प्रदेश स्तरीय नेतृत्व जो निर्णय करेगा। उसके अनुसार धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ‌ आज का धरना प्रदर्शन 2 बजे खत्म हुआ।

सांकेतिक धरना दिया गया

नेताओं का कहना था कि लेखपाल की जेब में जबरन पैसे डालकर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। गाजीपुर के लेखपाल की जेब में जबरदस्ती पैसे डाले गए। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। निर्दोष लेखपालों का उत्पीड़न किया जा रहा है। एंटी करप्शन टीम की यह कार्रवाई लेखपाल संघ बर्दाश्त नहीं करेगा। तहसील दिवस पर आज लेखपालों ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। जिले के सभी तीन तहसील फर्रुखाबाद, कायमगंज, अमृतपुर में धरना प्रदर्शन दिया गया। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर तहसील दिवस के दिन धरना प्रदर्शन दिया गया।

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *