Isabgol Benefits: गर्मी के मौसम में रोज खाएं दही के साथ इसबगोल, जानें इसके फायदे और सही तरीका

Isabgol Benefits: गर्मी के मौसम में रोज खाएं दही के साथ इसबगोल, जानें इसके फायदे और सही तरीका

Isabgol Benefits: गर्मी के दिनों में तेज धूप, लू और उमस से शरीर जल्दी थक जाता है। डिहाइड्रेशन, पेट की जलन और पाचन की समस्याएं भी बढ़ जाती हैं। ऐसे में सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। अगर आप भी गर्मियों में हल्का और ठंडक देने वाला कुछ खाना चाहते हैं तो दही के साथ इसबगोल (Isabgol) का सेवन कर सकते हैं। यह न सिर्फ शरीर को ठंडक देता है बल्कि पाचन को भी बेहतर बनाता है। आइए जानते हैं कि इसबगोल क्या है, गर्मी में इसे क्यों खाना चाहिए और इसे खाने का सही तरीका क्या है।

क्या होता है इसबगोल?

क्या होता है इसबगोल?
क्या होता है इसबगोल?

इसबगोल एक प्रकार के छोटे-छोटे बीज होते हैं, जो पानी में मिलाने पर जेल जैसा बन जाते हैं। यह फाइबर से भरपूर होता है और पेट को साफ रखने में मदद करता है। इसे आमतौर पर कब्ज, एसिडिटी और पाचन सुधारने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसकी तासीर ठंडी होती है, इसलिए गर्मी में इसका सेवन और भी फायदेमंद हो जाता है।

यह भी पढ़ें: Tulsi kadha : संक्रमण से बचाव का आसान उपाय, जानें तुलसी के काढ़े के अनगिनत फायदे

गर्मी में ही क्यों करना चाहिए इसबगोल का सेवन?

गर्मियों में शरीर का तापमान बढ़ जाता है और पाचन कमजोर हो जाता है। इस दौरान इसबगोल का सेवन करने से कई फायदे होते हैं।

शरीर को ठंडक देता है: इसबगोल की तासीर ठंडी होती है। जिससे यह शरीर का तापमान नियंत्रित रखता है और लू से बचाव करता है।

डिहाइड्रेशन से बचाता है: यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद करता है। जिससे त्वचा में नमी बनी रहती है।

पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है: गर्मियों में अक्सर पाचन कमजोर हो जाता है। ऐसे समय में इसबगोल खाने से पेट हल्का और स्वस्थ बना रहता है।

एसिडिटी से राहत देता है: अगर आपको गैस और अपच की समस्या रहती है तो आप इसबगोल का सेवन कर सकते है। यह पेट की जलन और एसिडिटी को कम करता है।

यह भी पढ़ें:  हर मौसम में स्किन को बनाए ग्लोइंग और सॉफ्ट, जानें कैसे अदरक दे सकता है नेचुरल ब्यूटी

दही के साथ इसबगोल मिलाकर खाने के फायदे

गर्मी के मौसम में दही खाना बेहद लाभकारी होता है। दही और इसबगोल दोनों ही स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। आइए जानते हैं कि दही के साथ इसबगोल खाने के क्या फायदे हैं-

1. पाचन में मददगार

इसबगोल और दही का मिश्रण पेट के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह कब्ज की समस्या को दूर करता है और आंतों को साफ करने में मदद करता है।

2. शरीर को ठंडक देता है

गर्मी के मौसम में यह पेट को ठंडा रखता है और लू से बचाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से शरीर में ठंडक बनी रहती है।

3. वजन कम करने में सहायक

जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए यह फायदेमंद हो सकता है। इसबगोल में मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। जिससे अधिक खाने की इच्छा नहीं होती और वजन नियंत्रित रहता है।

4. एसिडिटी और पेट की जलन से राहत

गर्मियों में मसालेदार और तला-भुना खाना खाने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। दही और इसबगोल का मिश्रण पेट की जलन को कम करने में मदद करता है और गैस से राहत देता है।

5. इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार

दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स आंतों की सेहत को बेहतर बनाते हैं और इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं। जिससे बीमारियों से बचाव होता है।

कैसे करें इसबगोल का सही इस्तेमाल?

इसबगोल और दही का सेवन करने का सही तरीका जानना जरूरी है, ताकि इसका पूरा फायदा मिल सके।

1. सबसे पहले एक कटोरी ताजे दही में 1 चम्मच इसबगोल मिला लें।

2. इसे अच्छी तरह मिक्स करके उसी समय खा लें। ज्यादा समय के लिए छोड़ना नुकसानदायक हो सकता है।

3. इसे आप सुबह खाली पेट या फिर रात को सोने से पहले खा सकते हैं।

4. इसे खाने के बाद एक गिलास पानी जरूर पिएं, ताकि यह अच्छे से पच सके।

डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *