साल 2024 में MARUTI ने बेची सबसे ज्यादा कारें, देखें कैसा रहा TATA और MAHINDRA का हाल?

साल 2024 में MARUTI ने बेची सबसे ज्यादा कारें, देखें कैसा रहा TATA और MAHINDRA का हाल?

Top 5 selling Car Brands in 2024: साल 2024 भारतीय ऑटोमोबाइल उद्द्योग के लिए अच्छा रहा है। सेल्स के मामले में देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने सबसे ज्यादा गाड़ियां बेचकर पहली पोजीशन पर अपना जलवा कायम रखा है। दूसरी तरफ जापानी कार निर्माता टोयोटा (Toyota) भी टॉप-5 OEMs में अपनी पोजीशन बनाने में कामयब रही है। इस खबर में हम आपको देश की टॉप-5 मैन्युफैक्चर के बारे में बताने वाले हैं, किसने कितनी गाड़ियों की बिक्री की है।

Marutu Suzuki: मारुति सुजुकी

सबसे पहला नाम मारुति सुजुकी का है। हमेशा की तरह 2024 में भी सबसे ज्यादा गाड़ियों की बिक्री के साथ अपनी नंबर 1 पोजीशन को बरकरार रखा है। मारुति ने CY2024 में कुल 16,39,978 नई पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री की है, जो साल 2023 में बिकी कुल 15,82,119 गाड़ियों से ज्यादा है। CY2023 की तुलना में CY2024 में 57859 यूनिट्स गाड़ियों की ज्यादा बिक्री कंपनी के 3.66 फीसदी सालाना ग्रोथ को दिखाता है।

यह भी पढ़ें– Mahindra BE 6 का टॉप मॉडल लॉन्च; 20 मिनट में चार्ज…628 KM की रेंज! Tata, Maruti और Hyundai की ये कार होंगी निशाने पर

Hyundai Motor India: हुंडई मोटर इंडिया

दूसरे स्थान पर Hyundai ने अपना कब्जा जमाया है। ब्रांड ने 1 जनवरी 2024 से लेकर 31 दिसंबर 2024 के बीच कुल 5,59,984 गाड़ियां बेचीं है, जो CY2023 में बिकी 5,51,369 गाड़ियों के मुकाबले बढ़ोतरी को दर्शाता है। 8615 यूनिट्स गाड़ियों की बढ़त से साथ कंपनी ने 1.56 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की है।

यह भी पढ़ें– Mahindra XEV 9e Pack 3 भारत में लॉन्च; जानें इस टॉप मॉडल कीमत, खासियत और किससे होगा मुकाबला?

Tata Motors: टाटा मोटर्स

तीसरे नंबर पर देश की ही टाटा मोटर्स ने अपनी पोजीशन बनाई है। टाटा ने साल 2024 में कुल 5,35,221 गाड़ियों की बिक्री की है, जो 2023 की तुलना में बिकी 5,26,019 गाड़ियों से ज्यादा है। 12,211 यूनिट्स ज्यादा गाड़ियों की बिक्री के हिसाब से टाटा मोटर्स ने 2.32 परसेंट की ग्रोथ दर्ज की है।

Mahindra & Mahindra: महिंद्रा एंड महिंद्रा

साल 2023 की तरह 2024 में भी महिंद्रा ने चौथी पोजीशन हासिल की है। इस देशी कंपनी ने CY2024 में कुल 4,90,169 गाड़ियों की बिक्री की है, जो साल 2023 की तुलना में बेचीं गई 4,04,292 गाड़ियों से 85,447 यूनिट्स ज्यादा है। इस तरह से CY2024 में महिंद्रा ने 21.24 फीसदी की बढ़त दर्ज की है।

यह भी पढ़ें– टेस्टिंग के स्पॉट हुई Kia Carens Facelift; सामने आईं नई डिटेल्स, जानें कब होगी लॉन्च?

Toyota: टोयोटा

लिस्ट की अंतिम और पांचवां स्थान हासिल करने वाली जापानी कार ब्रांड टोयोटा है।
ब्रांड ने 1 जनवरी 2024 से लेकर 31 दिसंबर 2024 के बीच कुल 2,58,684 गाड़ियों की बिकी की है, जो साल 2023 में बिकी टोटल 1,93,285 गाड़ियों के हिसाब से 65,399 यूनिट्स ज्यादा है। 2024 में टोयोटा ने 33.84 फीसदी की भारी बढ़त दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें– MG Windsor EV: भारत की ये बेस्ट-सेलिंग इलेक्ट्रिक कार हुई महंगी; देखें नई कीमत और खासियत

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *