जॉब एजुकेशन बुलेटिन:AIIMS नई दिल्‍ली, ESIC में निकलीं भर्तियां; UPSC CDS I मेरिट लिस्‍ट जारी

जॉब  एजुकेशन बुलेटिन:AIIMS नई दिल्‍ली, ESIC में निकलीं भर्तियां; UPSC CDS I मेरिट लिस्‍ट जारी

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात AIIMS, नई दिल्ली और ESIC में निकली भर्ती की। करेंट अफेयर्स में जानेंगे राजनाथ सिंह की मालदीव के रक्षामंत्री के साथ मुलाकात के बारे में और टॉप स्टोरीज में बात दिल्ली में नर्सरी एडमिशन की। करेंट अफेयर्स 1. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मालदीव के रक्षा मंत्री से मुलाकात 8 से 10 जनवरी तक 3 दिन के भारत दौरे पर आए मालदीव के रक्षा मंत्री मोहम्मद घासन मौमून और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। इस दौरान दोनों रक्षा मंत्रियों के बीच मालदीव की सेना को हथियार और बाकी डिफेंस उपकरण देने, जॉइंट मिलिट्री एक्सरसाइज और डिफेंस प्रोजेक्ट्स जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। 2. 31 जनवरी को प्रयागराज में होगा ग्रीन महाकुंभ प्रयागराज में कुंभ पर्व के दौरान 31 जनवरी को ग्रीन महाकुंभ का आयोजन होगा। इसमें 1000 से ज्यादा एनवायर्नमेंट और वाटर कंजर्वेशन वर्कर्स शामिल होंगे। इसे शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास आयोजित करेगा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके मुख्य संरक्षक होंगे। ग्रीन महाकुंभ में प्रकृति, पर्यावरण, पानी और सफाई के मुद्दों पर नेशनल लेवल की बैठक होगी। दिन के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें… टॉप जॉब्स 1. AIIMS दिल्ली में 220 पदों पर भर्ती अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने जूनियर रेजिडेंट (JR) के 200 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले छात्रों को इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर के माध्यम से 25,000 रुपए की सुरक्षा राशि जमा करनी होगी। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट बेसिस पर सैलरी : 56,100 रुपए प्रतिमाह एज लिमिट : जारी नहीं 2. कर्मचारी राज्य बीमा निगम में 110 पदों पर निकली भर्ती कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) की ओर से टीचिंग फैकल्टी पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार इस भर्ती में चयनित होने के लिए वॉक इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर की जाएगी। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : पदानुसार एमबीबीएस के साथ संबंधित क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री/ डीएम/ एमसीएच किया हो। एज लिमिट : सिलेक्शन प्रोसेस : फीस : अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें… टॉप स्टोरी 1. दिल्ली स्कूलों में EWS एडमिशन प्रोसेस 3 फरवरी से दिल्ली के स्कूलों में नर्सरी से पहली क्लास तक के EWS एडमिशन का प्रोसेस 3 फरवरी से शुरू होगा। इसके लिए पेरेंट्स 19 फरवरी तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। नर्सरी में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स की उम्र तीन से पांच साल, KG के लिए चार से 6 साल और पहली क्लास में एडमिशन के लिए पांच से सात साल होनी चाहिए। EWS कोटे के जरिए एडमिशन चाहने वाले छात्रों के पेरेंट्स की सालाना आय 5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए और ये प्रूव करने के लिए दिल्ली राजस्व विभाग से जारी आय प्रमाण पत्र होना चाहिए। 2. MPBSE ने बोर्ड एग्जाम का पैटर्न जारी किया मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी MPBSE ने 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम्स का पैटर्न जारी किया है। 10वीं के लिए हर सब्जेक्ट का क्वेश्चन पेपर 75 मार्क्स का होगा। 25-25 मार्क्स इंटरनल दिए जाएंगे। वहीं 12वीं के लिए बिना प्रैक्टिकल वाले सब्जेक्ट का क्वेश्चन पेपर 80 मार्क्स का होगा।12वीं में सिर्फ 20 मार्क्स इंटरनल होंगे। इसके अलावा 12वीं वो सब्जेक्ट्स जिनमें प्रैक्टिकल होता है उनमें 70 मार्क्स का क्वेश्चन पेपर आएगा और 30 मार्क्स के प्रैक्टिकल्स होंगे। इस साल 2-2 मार्क्स के शॉर्ट आंसर क्वेश्चन्स लॉन्ग आंसर क्वेश्चन्स से ज्यादा होंगे और 30 मार्क्स के ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चचन्स आएंगे। 3. USPC CDS 1 की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी UPSC ने CDS 1 2024 की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। कैंडिडेट्स upsc.gov.in पर मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं। कुल 590 कैंडिडेट्स को फाइनल मेरिट लिस्ट में शामिल किया गया है जिसमें से 120 महिलाएं और 470 पुरुष कैंडिडेट्स हैं। ​​​​​ ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *