इस बार दिल्ली-एनसीआर में तीन जगहों भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 आयोजन शुरु हुआ है। आपको बता दें कि, इस बार ऑटो एक्सपो का आयोजन दिल्ली के प्रगति मैदान, द्वारका और ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में एक्सपो का आयोजन हो रहा है। भारत के प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी ने प्रगति मैदान के भारत में मंडपम में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का उद्घाटन किया है।
पीएम मोदी ने कहा- ‘ऑटो इंडस्ट्री 12% की वार्षिक बढ़ोतरी हुई’
इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा- “भारत के ऑटो इंडस्ट्री में पिछले साल 12 फीसदी की वार्षिक बढ़ोतरी देखी गई। बढ़ता मध्यम वर्ग, तेजी से शहरीकरण और किफायती वाहन भारत में ऑटो सेक्टर को बढ़ावा देंगे।”
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 टाइमिंग और शेड्यूल
दरअसल, आज यानी के 17 जनवरी 2025, शु्क्रवार को विशेष तौर पर मीडिया के लिए शुरु हुआ है। इसके बाद कल यानी के 18 जनवरी को मीडिया, डीलरों और विशेष आमंत्रितों के लिए रिजर्व रहेगा। वहीं, आम जनता के लिए ऑटो एक्सपो 19-22 जनवरी तक खुला रहेगा। इन तारीखों में आप सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक इवेंट विजिट कर सकते हैं।
कहां पर इवेंट हो रहा है
अगर आप भी भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 देखने के लिए उत्सुक हैं, तो आपको बता दे कि, ये एक्सपो तीन मुख्य स्थानों पर आयोजित हो रहा है। प्रगति मैदान में भारत मंडपम, द्वारका में यशोभूमि और ग्रेटर नोएडा में एक्सपो सेंटर एंड मार्ट।
No tags for this post.