Google Maps भटका रहा है बार-बार, फ्रेंच साइकलिस्ट को जाना था नेपाल, पहुंच गए बरेली, हो रही है आलोचना

Google Maps भटका रहा है बार-बार, फ्रेंच साइकलिस्ट को जाना था नेपाल, पहुंच गए बरेली, हो रही है आलोचना

Google Maps: तकनीक के इस दौर में अब लोगों का अनजान जगहों पर भी आना-जाना बेहद सुगम हो गया है। बस गूगल मैप खोलो और अपनी मंजिल तक पहुंचो, लेकिन हाल ही में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें गूगल मैप रास्ता दिखाता नहीं बल्कि भटकाता हुआ दिखाई दिया, ऐसा ही एक और मामला अब एक फ्रांस (France) के नागरिकों का सामने आया है। दरअसल फ्रांस के ये दो नागरिक साइकिल से नेपाल जा रहे थे, गूगल मैप के जरिए ही ये ये साइकलिस्ट जा रहे थे लेकिन मैप ने उसे ऐसा घुमाया कि वे नेपाल की जगह बरेली (Bareily) जा पहुंचे। 

रात के अंधेेरे में Google Maps ने बताया गलत रास्ता

दरअसल ये फ्रांसीसी पर्यटक दिल्ली से काठमांडू साइकिल से जा रहे थे। इन नागरिकों का नाम ब्रायन जैक्स गिल्बर्ट और सेबेस्टियन फ्रेंकोइस गेब्रियल है। वे 7 जनवरी को फ्लाइट से फ्रांस से दिल्ली आए थे। इन्हें पीलीभीत से टनकपुर होते हुए नेपाल के काठमांडू जाना था। Google Maps ने रात के अंधेरे में उन्हें बरेली के बहेरी के रास्ते शॉर्टकट दिखाया, इसी के चलते वे रास्ता भटक गए और चुरैली बांध पहुंच गए। वे जब चुरैली बांध के पास पहुंचे तो आगे का रास्ता समझ नहीं पाए। शुक्रवार को पुलिस की दी जानकारी के मुताबिक रात में साइकिल चलाते हुए कुछ ग्रामीणों ने दोनों को देखा और चुरैली पुलिस चौकी ले गए। पुलिस ने पर्यटकों को रात भर के लिए गांव के प्रधान के घर पर ठहराया और शुक्रवार को सही रास्ता बताकर रवाना किया। वहीं अब सोशल मीडिया पर गूगल मैप्स की सर्विस को लेकर कई लोग आलोचना कर रहे हैं, कई लोगों ने इस सर्विस में कमी का दावा किया है।

अब तक किसे-किसे भटकाया रास्ता

ग्लेशियर के बीच भटका रास्ता (आइसलैंड, 2018)

आइसलैंड में 2018 को ऐसे कई मामले सामने आए जिसमें कई पर्यटकों ने रिपोर्ट किया कि गूगल मैप्स ने उन्हें ग्लेशियर की तरफ ले जाने के बजाय जोखिम भरे इलाकों की तरफ भेज दिया। खराब मौसम और खराब रास्तों के चलते कई पर्यटक फंस गए थे।

2. रेगिस्तान में फंसे पर्यटक (यूटा, USA)

अमेरिका के यूटा में गूगल मैप ने ग्रैंड कैन्यन के पास पर्यटकों को शॉर्टकट दिखाने की कोशिश की, जो एक सुनसान रेगिस्तानी इलाका था। वहां सड़कों की हालत खराब थी, और कई लोग रास्ता भटक गए।

3. झील में गिरा रास्ता (इंडोनेशिया, 2020)

इंडोनेशिया में गूगल मैप ने एक ड्राइवर को सबसे तेज़ रास्ता दिखाते हुए झील के किनारे पहुंचा दिया। आगे रास्ता ना दिखाने को लेकर उसकी कार झील में गिर गई हालांकि ड्राइवर की जान बच गई थी।

4. गलत पुल की का दिखाया रास्ता (भारत, 2021)

2021 में गूगल मैप ने कोलकाता में एक ड्राइवर को एक पुराने पुल की तरफ भेज दिया, जो पहले ही बंद था। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने भी शिकायत की।

5. फार्मलैंड में भटकते ट्रक (यूके, 2019)

गूगल मैप्स के भरोसे भारी ट्रक ड्राइवरों ने एक शॉर्टकट लिया, जो उन्हें खेतों और संकीर्ण सड़कों पर ले गया। इससे फसल को नुकसान हुआ और ड्राइवरों को कई घंटे फंसे रहना पड़ा।

6. बरेली में 3 की नौत (नवंबर, 2024)

पिछले साल नवंबर में बरेली में ही 3 युवकों की मौत गूगल मैप के गलत रास्ता बताने के चलते हुई। 23 नवंबर को हुई इस वारदात में इन युवकों को गूगल मैप ने जो रास्ता बतााय जो टूटे पुल का था और पुल के नीचे नदी थी। जिससे इनकी कार नदी में गिर गई और 2 भाइयों समेत 3 युवकों की मौत हो गई।

7- घने जंगल में ले गया गूगल मैप (दिसंबर, 2024)

बरेली में 3 की लोगों की मौत के कुछ दिन बाद ही एक और मामला सामने आया जिसमें गूगल मैप के बताए रास्ते की वजह से दो लोगों को कर्नाटक के वेलगावी के घने जंगल में रात बितानी पड़ी। ये गूगल मैप के बताए रास्ते के मुताबिक बिहार से गोवा जा रहे थे।

ये भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप की टीम में भारतवंशियों का दबदबा, कुश देसाई समेत 3 लोगों को अहम जिम्मेदारी, Trump 2.0 में अब कितने भारतीय

ये भी पढ़ें- तनाव के बावजूद चीन पर इन चीजों के लिए ‘निर्भर’ है भारत, जानें क्या-क्या होता है आयात-निर्यात 

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *