WPL 2025, DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दिया 142 रन का लक्ष्य

WPL 2025, DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दिया 142 रन का लक्ष्य

WPL 2025, DC vs RCB: महिला प्रीमियर लीग के तीसरे संस्करण का चौथा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच वडोदरा के कोताम्बी स्टेडियम में खेला जा रहा है। 

WPL 2025, DC vs RCB: महिला प्रीमियर लीग के तीसरे संस्करण का चौथा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच वडोदरा के कोताम्बी स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत के लिए 142 रन का लक्ष्य दिया है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 19.3 ओवर में 141 रन पर ऑलआउट हो गई। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से जेमिमा रोड्रिग्स ने सर्वाधिक 34 रन बनाए।

दिल्ली कैपिटल्स टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रही सही कसर नियमित अंतराल पर गिरते विकेट ने पूरी कर दी। यह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजों का ही कमाल था कि दिल्ली कैपिटल्स का कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल सका। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने 17 रन, जेमिमा रोड्रिग्स ने 34 रन, एनाबेल सदरलैंड ने 19 रन, मारिजाने कैप ने 12 रन, सारा ब्राइस ने 23, शिखा पांडे ने 14 रन का योगदान दिया। उनके अलावा दिल्ली कैपिटल्स की शेफाली वर्मा और राधा यादव तो खाता भी नहीं खोल सकीं, जबकि अरुंधति रेड्डी ने 4 रन और जेस जोनासेन एक रन बनाकर आउट हुई।

खबर अपडेट हो रही है…

– Patrika | CMS

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *