Hyundai Creta Beats Tata Punch: भारत के मिड-साइज SUV सेगमेंट में हुंडई क्रेटा का दबदबा जारी है। 2024 में यह SUV अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी थी और जनवरी 2025 में भी इसने अपनी बादशाहत बरकरार रखी। जनवरी 2025 में क्रेटा ने कुल 18,522 यूनिट्स की बिक्री की, जिससे यह अपने सेगमेंट में नंबर-1 पोजीशन पर रही। ओवरऑल टॉप-3 की लिस्ट में भी यह रही, जो इसे और भी खास बनाता है। इस सफलता का एक कारण क्रेटा इलेक्ट्रिक (EV) का लॉन्च भी है, जिसने बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी दी है।
जनवरी 2025 में टॉप SUV मॉडल्स
जनवरी 2025 में हुंडई क्रेटा ने बाकी SUV मॉडल्स को पीछे छोड़ते हुए अपनी पकड़ मजबूत बनाई है। टॉप सेलिंग SUV की लिस्ट में क्रेटा ने 18,522 यूनिट्स के साथ पहले स्थान पर अपनी जगह बनाई। इसके बाद टाटा पंच, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, महिंद्रा स्कॉर्पियो और अन्य मॉडल्स का रहा है।
SUV मॉडल | सेल्स यूनिट |
हुंडई क्रेटा | 18,522 |
टाटा पंच | 16,231 |
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा | 15,784 |
महिंद्रा स्कॉर्पियो | 15,442 |
टाटा नेक्सन | 15,397 |
मारुति सुजुकी फ्रोंक्स | 15,192 |
ये भी पढ़ें- Zepto ने की Skoda के साथ साझेदारी, अब कार भी होगी घर पर डिलीवर
हुंडई क्रेटा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस?
हुंडई क्रेटा अपने शानदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के लिए जानी जाती है। इसमें लेवल-2 ADAS के साथ 70 एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं, जो ड्राइविंग एक्सपीरियंस को और भी सेफ और कंफर्टेबल बनाते हैं। यह SUV सात वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिनमें E, EX, S, S(O), SX, SX Tech, और SX (O) शामिल हैं।
क्रेटा के E वेरिएंट दिखने में अन्य मॉडल्स की तरह ही अट्रैक्टिव डिजाइन है, जिसमें ग्रिल के बीच में हुंडई का लोगो लगाया गया है। इसकी डिजाइन में उल्टे L-शेप्ड LED DRLs हैं, जो इसे एक खास लुक देते हैं। हेडलाइट्स में लो बीम के लिए हैलोजन बल्ब और हाई बीम के लिए रिफ्लेक्टर सेटअप दिया गया है।
ये भी पढ़ें- 501 KM रेंज के साथ भारत में लॉन्च हुई OLA की पहली बाइक Roadster X, जानें कीमत और खासियत
इंटीरियर और कंफर्टेबल फीचर्स?
हुंडई क्रेटा का इंटीरियर बेहद शानदार और आरामदायक हैं। इस SUV के E वेरिएंट में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है, जो i20 और एक्सटर से लिया गया है, हालांकि टॉप-स्पेक मॉडल की तुलना में थोड़ा अलग है। इंटीरियर्स में मैनुअल AC, फ्रंट और रियर USB पोर्ट्स, और सभी पावर विंडो के साथ सेंट्रल और रिमोट लॉकिंग सिस्टम भी मिलता है।
इसमें आगे और पीछे की सीटों पर आर्मरेस्ट, एडजस्टेबल हेडरेस्ट, और 3-पॉइंट सीटबेल्ट जैसी सुविधाएं भी हैं, जिससे यह SUV लंबे सफर के लिए और भी कंफर्टेबल बन जाती है। इसके अलावा, रियर AC वेंट्स और फैब्रिक सीट्स जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस
हुंडई क्रेटा के E बेस मॉडल में दो इंजन ऑप्शंस (NA पेट्रोल और डीजल) मिलते हैं। इन इंजन ऑप्शंस के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है, जो ड्राइविंग एक्सपीरियंस को और भी रोमांचक बनाता है।
किससे होता है मुकाबला?
भारत में क्रेटा का मुकाबला कई SUV मॉडल्स से होता है, जिनमें MG एस्टर, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, स्कोडा कुशाक, फॉक्सवैगन टाइगुन, होंडा एलिवेट, और सिट्रोन C3 एयरक्रॉस जैसी कारें शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- युवाओं की पहली पसंद बनी Yamaha की ये पॉपुलर बाइक, 10 लाख यूनिट्स की बिक्री के साथ नया रिकॉर्ड
No tags for this post.