यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया इन दिनों इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद में फंसे हुए हैं। इसी बीच 31 मार्च को उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर पॉडकास्ट अपलोड किया है। यह विवाद के बाद उनका पहला वीडियो है, जिसमें वह बौद्ध भिक्षु पालगा रिनपोछे का इंटरव्यू लेते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, आज रणवीर की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी, जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज विभिन्न एफआईआर की सुनवाई एक साथ करने की अपील की थी। इस इंटरव्यू को पोस्ट करते हुए रणवीर ने कैप्शन में लिखा- पहला नया पॉडकास्ट है। बौद्ध भिक्षु के साथ दिल से दिल की बातचीत। पालगा रिनपोछे। वहीं, इस पॉडकास्ट में रणवीर ने विवाद के दौरान अपनी जिंदगी में आए चैलेंजिंग मोमेंट्स के बारे में बात की। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि उनकी जिंदगी में पालगा रिनपोछे क्यों इतने महत्वपूर्ण हैं। फैंस के रिएक्शन पॉडकास्ट अपलोड होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन भी सामने आए हैं। हर किसी ने रणवीर का फिर से स्वागत किया है और उनके नए वीडियो को लेकर पॉजिटिव रिएक्शन भी सामने आए हैं। जानें पूरा मामला ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना का शो था। फिलहाल यह बंद है। इस शो में बोल्ड कॉमेडी कंटेंट होता था। शो के दुनियाभर में 73 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर थे। विवादित एपिसोड 8 फरवरी को यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। इसमें पेरेंट्स और महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बातें कही गई थीं। शो के हर एपिसोड को यूट्यूब पर औसतन 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिलते थे। समय और बलराज घई को छोड़कर इस शो के हर एपिसोड में जज बदलते रहते थे। हर एपिसोड में नए कंटेस्टेंट को परफॉर्म करने का मौका मिलता था। कंटेस्टेंट को अपना टैलेंट दिखाने के लिए 90 सेकेंड दिया जाता था।
No tags for this post.इंडिया गॉट लेटेंट कंट्रोवर्सी के बाद रणवीर का पहला पॉडकास्ट:गेस्ट के तौर पर नजर आए बौद्ध भिक्षु पालगा रिनपोछे; फैंस बोले- वेलकम बैक
