पड़ोसी से विवाद में दंपती पर हमला:औरंगाबाद में ब्रह्मभोज जा रहे पति-पत्नी पर चाकू से वार, दोनों अस्पताल में भर्ती

पड़ोसी से विवाद में दंपती पर हमला:औरंगाबाद में ब्रह्मभोज जा रहे पति-पत्नी पर चाकू से वार, दोनों अस्पताल में भर्ती

औरंगाबाद के बभंडीह गांव में एक दंपति पर पड़ोसी ने चाकू से हमला कर दिया। घटना रिसियप थानाक्षेत्र की है। पीड़ित दंपति शिव डोम और उनकी पत्नी जयसूती देवी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बुधवार रात्रि की है। शिव डोम ने बताया कि आरोपी उनके एक पाटीदार का भांजा है। वह रोहतास के डेहरी ऑन सोन से आकर बभंडीह गांव की कॉलोनी में रहता है। आरोपी पड़ोसियों पर घर छोड़कर जाने का दबाव बनाता था। इस मुद्दे को लेकर पहले भी कई बार विवाद हुआ था। दंपति अंबा थानाक्षेत्र के तेलहारा गांव में एक ब्रह्मभोज में जा रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने पीछे से उन पर चाकू से हमला कर दिया। उसने लाठी-डंडों से भी मारपीट की। परिजन घायलों को तुरंत सदर अस्पताल ले गए। थानाध्यक्ष निशा कुमारी ने कहा कि घटना की जानकारी मिल गई है। आवेदन या फर्द बयान मिलने पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। औरंगाबाद के बभंडीह गांव में एक दंपति पर पड़ोसी ने चाकू से हमला कर दिया। घटना रिसियप थानाक्षेत्र की है। पीड़ित दंपति शिव डोम और उनकी पत्नी जयसूती देवी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बुधवार रात्रि की है। शिव डोम ने बताया कि आरोपी उनके एक पाटीदार का भांजा है। वह रोहतास के डेहरी ऑन सोन से आकर बभंडीह गांव की कॉलोनी में रहता है। आरोपी पड़ोसियों पर घर छोड़कर जाने का दबाव बनाता था। इस मुद्दे को लेकर पहले भी कई बार विवाद हुआ था। दंपति अंबा थानाक्षेत्र के तेलहारा गांव में एक ब्रह्मभोज में जा रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने पीछे से उन पर चाकू से हमला कर दिया। उसने लाठी-डंडों से भी मारपीट की। परिजन घायलों को तुरंत सदर अस्पताल ले गए। थानाध्यक्ष निशा कुमारी ने कहा कि घटना की जानकारी मिल गई है। आवेदन या फर्द बयान मिलने पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।  

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *