आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को मजबूती देने के लिए जनसुराज पार्टी ने पश्चिम चंपारण में संगठनात्मक पुनर्गठन करते हुए इसे चार हिस्सों- बेतिया, बगहा, नरकटियागंज, और वाल्मीकिनगर में विभाजित किया है। इस विस्तार का नेतृत्व पार्टी के जिला प्रभारी डॉ. मंजर नसीम ने किया। चार संगठन जिलों के नए पदाधिकारी वाल्मीकिनगर से अध्यक्ष धनेश्वर यादव, महासचिव मैनेजर शर्मा, नरकटियागंज से अध्यक्ष अखिलेश्वर प्रसाद झुन्नू, महासचिव शमशाद अली, बगहा से अध्यक्ष कामरान अजीज, महासचिव काशी बैठा, बेतिया से अध्यक्ष मुन्ना पासवान, महासचिव जवाहिर मुखिया हैं। पश्चिम चंपारण के मुख्य संगठन में अजाज हुसैन को जिला अध्यक्ष और सचिंद्र पांडेय को जिला महासचिव बनाया गया है। कार्यक्रम में सम्मान और शुभकामनाएं पार्टी के कार्यालय प्रभारी अरविंद मिश्रा ने जिला प्रभारी डॉ. मंजर नसीम को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव नंदकिशोर कुशवाहा और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। पार्टी का आत्मविश्वास वरिष्ठ नेताओं ने नए संगठन से उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जनसुराज पार्टी पश्चिम चंपारण की सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। पार्टी ने इस विस्तार को आगामी चुनाव में सफलता की दिशा में एक अहम कदम बताया। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को मजबूती देने के लिए जनसुराज पार्टी ने पश्चिम चंपारण में संगठनात्मक पुनर्गठन करते हुए इसे चार हिस्सों- बेतिया, बगहा, नरकटियागंज, और वाल्मीकिनगर में विभाजित किया है। इस विस्तार का नेतृत्व पार्टी के जिला प्रभारी डॉ. मंजर नसीम ने किया। चार संगठन जिलों के नए पदाधिकारी वाल्मीकिनगर से अध्यक्ष धनेश्वर यादव, महासचिव मैनेजर शर्मा, नरकटियागंज से अध्यक्ष अखिलेश्वर प्रसाद झुन्नू, महासचिव शमशाद अली, बगहा से अध्यक्ष कामरान अजीज, महासचिव काशी बैठा, बेतिया से अध्यक्ष मुन्ना पासवान, महासचिव जवाहिर मुखिया हैं। पश्चिम चंपारण के मुख्य संगठन में अजाज हुसैन को जिला अध्यक्ष और सचिंद्र पांडेय को जिला महासचिव बनाया गया है। कार्यक्रम में सम्मान और शुभकामनाएं पार्टी के कार्यालय प्रभारी अरविंद मिश्रा ने जिला प्रभारी डॉ. मंजर नसीम को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव नंदकिशोर कुशवाहा और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। पार्टी का आत्मविश्वास वरिष्ठ नेताओं ने नए संगठन से उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जनसुराज पार्टी पश्चिम चंपारण की सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। पार्टी ने इस विस्तार को आगामी चुनाव में सफलता की दिशा में एक अहम कदम बताया।
No tags for this post.