CG Election 2025: निकाय चुनाव के लिए BJP ने जारी किया थीम सॉन्ग, घर-घर कमल खिलाएंगे..

CG Election 2025: निकाय चुनाव के लिए BJP ने जारी किया थीम सॉन्ग, घर-घर कमल खिलाएंगे..

CG Election 2025: छत्तीसगढ़ रायपुर नगरीय निकाय चुनाव के लिए बुधवार को भाजपा ने अपना थीम सॉन्ग घर-घर में कमल खिलाएंगे लॉन्च किया। विधायक अनुज शर्मा ने हिंदी और छत्तीसगढ़ी में गीत को अपना स्वर दिया है। भाजपा का थीम सॉन्ग लांच करते समय विधायक अनुज शर्मा, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, भाजपा मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी और सह मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: CG Election 2025: राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह पहुंचे अंबिकापुर, कहा- एम-2 जनरेशन के ईव्हीएम से होगी वोटिंग

CG Election 2025: छत्तीसगढ़ी में दिया स्वर

CG Election 2025: इस दौरान प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा, निकाय चुनाव में भी भाजपा की जीत होगी। जनता का विश्वास हमारे साथ हैं। उन्होंने कहा, नगरीय निकाय को भ्रष्टाचार का अड्डा मानकर कांग्रेस ने काम किया है। जब कांग्रेस आरोप पत्र ला रही थी तो हमने घोषणा पत्र जारी कर दिया। हमारे प्रचार का तरीका अलग है। कभी संगीत, डिजिटल, कला के माध्यम से प्रचार करने का हमारा तरीका है।

गीत के जरिए बताएंगे विजन

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा, गीत के माध्यम से हम अपने विज़न को बताएंगे। कांग्रेस के भ्रष्टाचार को भी गीत के माध्यम से बताएंगे। उन्होंने भाजपा को संगठन आधारित पार्टी तो कांग्रेस को नेताधारी पार्टी बताया। प्रेसवार्ता के दौरान अनुज शर्मा ने थीम सॉन्ग को सुनाया।

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *