बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 70वीं CCE प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी हो गया है। ये एग्जाम 4 जनवरी, 2025 को दोबारा हुआ था। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। 13 दिसंबर 2024 को हुई थी परीक्षा BPSC 70वीं CCE (प्रीलिम्स) परीक्षा 13 दिसंबर 2024 को हुई थी। पटना के बापू एग्जाम सेंटर पर पेपर देने वाले 12,000 कैंडिडेट्स के लिए 4 जनवरी को री-एग्जाम करवाया गया था। आयोग ने ऑफिशियल नोटिस में कहा था, ‘कैंडिडेट्स 19-21 जनवरी तक OMR शीट (आंसर शीट) डाउनलोड करने का समय दिया गया है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपने डैशबोर्ड में लॉग इन करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।’ 21 जनवरी तक मांगे गए थे ऑब्जेक्शन ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक, डाउनलोड की गई OMR शीट में किसी भी तरह की गलती होने पर 21 जनवरी तक ईमेल आईडी-examcontroller-bpsc@gov.in पर ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते थे। ऐसे देखें BPSC 70वीं प्रीलिम्स रिजल्ट प्रदर्शन, विवाद और री-एग्जाम 13 दिसंबर को बापू सेंटर पर पेपर लीक होने की खबर आई थी, इसके बाद 16 दिसंबर को पेपर रद्द कर दिया गया। ये वही परीक्षा है, जिसके लिए BPSC कैंडिडेट्स ने विरोध प्रदर्शन किया था। कैंडिडेट्स ने री-एग्जाम का विरोध किया और पूरी परीक्षा ही रद्द करने की मांग की। BPSC कैंडिडेट्स ने आयोग के सामने भी विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद कैंडिडेट्स पर लाठीचार्ज किया गया। कैंडिडेट्स ने 30 दिसंबर को बिहार बंद का ऐलान किया। राज्यपाल से BPSC अध्यक्ष मिले। एक तरफ 3 जनवरी को कैंडिडेट्स प्रदर्शन करते रहे। वहीं, दूसरी तरफ आयोग ने अपना फैसला बरकरार रखते हुए 4 जनवरी को परीक्षा करवाई। BPSC 70वीं CCE प्रीलिम्स आंसर-की ऐसे करें डाउनलोड ऑफिशियल वेबसाइट ये खबर भी पढ़ें… NEET UG पेन और पेपर से होगा:NTA सिंगल डे-सिंगल शिफ्ट में परीक्षा लेगा; अभी तक डेट घोषित नहीं NEET UG परीक्षा इस साल भी पेन एंड पेपर मोड में होगी। NTA ने इसका नोटिस जारी कर दिया है। एग्जाम एक ही दिन और एक ही शिफ्ट में होगा। पिछले साल 23 लाख स्टूडेंट्स अपियर हुए थे। बता दें कि NTA ने अभी तक एग्जाम की डेट घोषित नहीं की है। पूरी खबर पढ़ें… MP PCS 2022, टॉप 10 में 6 लड़कियां: देवास की दीपिका ने पांचवे अटेंप्ट में टॉप किया, किसान के बेटे आदित्य बनेंगे डिप्टी कलेक्टर मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्टेट सर्विस एग्जाम 2022 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। देवास की दीपिका पाटीदार एग्जाम में टॉपर रही हैं। इनके अलावा 6 लड़कियों ने टॉप 10 में जगह बनाई है। ये एग्जाम 456 पदों के लिए हुआ था। फिलहाल 394 कैंडिडेट्स का चयन किया गया है। पूरी खबर पढ़ें..
No tags for this post.