दिल्ली में ब्रिटिश युवती के साथ रेप और छेड़छाड़:सोशल मीडिया पर हुई थी आरोपी युवक से दोस्ती, दो गिरफ्तार

दिल्ली में ब्रिटिश युवती के साथ रेप और छेड़छाड़:सोशल मीडिया पर हुई थी आरोपी युवक से दोस्ती, दो गिरफ्तार

दिल्ली के महिपालपुर स्थित होटल में ब्रिटिश महिला के साथ रेप और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस मामले में वसंत कुंज पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ब्रिटिश उच्चायोग को घटना की जानकारी दे दी गई है। पीड़ित इंग्लैंड की रहने वाली है। वह कुछ दिन पहले महाराष्ट्र और गोवा घूमने आई थी। पीड़ित की आरोपी युवक कैलाश से दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। दोनो सोशल मीडिया पर करीब डेढ़ महीने से एक दूसरे के संपर्क में थे। महिला गोवा से दिल्ली युवक से मिलने आई थी। दोनों एक होटल में रुके, जहां युवक ने महिला के साथ रेप किया। महिला जैसे-तैसे होटल के रिसेप्शन पर पहुंची, लेकिन जब वह जाने की कोशिश कर रही थी, तब एक अन्य व्यक्ति ने मदद के बहाने लिफ्ट में उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस के मुताबिक कैलाश ईस्ट दिल्ली का रहने वाला है। उसे अंग्रेजी बोलने में दिक्कत होती थी। वह महिला से बात करने के लिए किसी ट्रांसलेशन ऐप का इस्तेमाल करता था। घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस फौरन एक्शन में आ गई।

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *