CG Urban Body Election News: महापौर-सभापति का कार्यकाल खत्म… रायपुर समेत 10 नगर निगमों में प्रशासक नियुक्त, देखें सूची

CG Urban Body Election News: महापौर-सभापति का कार्यकाल खत्म… रायपुर समेत 10 नगर निगमों में प्रशासक नियुक्त, देखें सूची

CG Urban Body Election News: निकाय चुनाव के पहले प्रदेश के 10 नगर निगम में महापौर का कार्यकाल खत्म हो रहा है। ऐसे में शासन ने इन 10 नगर निगमों में प्रशासक नियुक्त करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में राजपत्र में प्रकाशन भी कर दिया है। अब निकाय चुनाव तक इन सभी 10 नगर निगम में कामकाज प्रशासक की देखरेख में होगा। संबंधित जिलों के कलेक्टरों को नगर निगमों के प्रशासक का जिम्मा सौंपा है।

बता दें कि नगरीय निकाय चुनाव जनवरी के अंतिम या फिर फरवरी में होना है। फिलहाल राज्य चुनाव आयोग द्वारा निकायों में महापौर और अध्यक्ष के पदों के आरक्षण की तारीख भी 7 जनवरी तय की है। इसलिए 10 नगर निगमाें में प्रशासक की नियुक्ति चुनाव तक रहेगी। इसके बाद नए महापौर का कार्यकाल शुरू होगा।

यह भी पढ़े: CG News: नई योजनाओं के सर्वे कार्य की होगी डाटा एंट्री, कलेक्टर ने दिए निर्देश…

किस नगर निगम में महापौर कार्यकाल कब समाप्त

नगर निगम राजनांदगांव – 2 जनवरी
नगर निगम बिलासपुर – 3 जनवरी
नगर निगम जगदलपुर – 3 जनवरी
नगर निगम रायपुर – 5 जनवरी
नगर निगम धमतरी – 5 जनवरी
नगर निगम दुर्ग – 5 जनवरी
नगर निगम रायगढ़ – 5 जनवरी
नगर निगम चिरमिरी – 5 जनवरी
नगर निगम अंबिकापुर 7 जनवरी
नगर निगम कोरबा 9 जनवरी

CG Urban Body Election News

7 जनवरी को आरक्षण प्रक्रिया होगी पूरी

नगरीय निकायों के चुनाव के लिए आरक्षण की प्रक्रिया में की निर्धारित तारीख में बदलाव हो गया है। पूर्व में घोषित कार्यक्रम के मुताबिक, महापौर और नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की प्रक्रिया 27 दिसंबर को पूरी होनी थी, लेकिन अब इस प्रक्रिया को 7 जनवरी को पूरा किया जाएगा।

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *