क्रिकेट बॉल को लेकर विवाद, पिता-पुत्री घायल:पीड़िता बोली-पड़ोसी ने तलवार से किया हमला, पापा की उंगली कटी

जमुई के सोनो थाना क्षेत्र के सारेवाद गांव में शुक्रवार की शाम क्रिकेट बॉल को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जहां दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक पक्ष से लक्ष्मी कुमारी और उनके पिता कृष्णा साव घायल हो गए। बताया गया कि लक्ष्मी का एक हाथ फ्रैक्चर हो गया। जबकि उनके पिता कृष्णा साव की एक उंगली कट गई। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। पीड़िता लक्ष्मी कुमारी ने गांव के रोहित साव, उनकी पत्नी प्रियंका देवी और शंकर साव पर तलवार से हमला करने का आरोप लगाया है। बताया कि विवाद की शुरुआत तब हुई जब क्रिकेट खेलते समय बॉल लक्ष्मी के घर में चली गई। बॉल पुआल में गिरी थी और घर करकट से बना था। लक्ष्मी ने बच्चों को बॉल बाद में लौटाने की बात कही। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। लक्ष्मी ने बताया कि पहले उनके पिता के साथ मारपीट की गई। जब वह और उनकी मां बचाने गईं तो सभी घर लौट आए। कुछ देर बाद रोहित साव और प्रियंका देवी तलवार लेकर घर में घुस आए। दोनों घायलों को पहले सोनो अस्पताल ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया।लक्ष्मी ने बताया कि वह माइके आई हुई थी,ससुराल दिल्ली में है। जांच में जुटी पुलिस सोनो थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। जमुई के सोनो थाना क्षेत्र के सारेवाद गांव में शुक्रवार की शाम क्रिकेट बॉल को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जहां दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक पक्ष से लक्ष्मी कुमारी और उनके पिता कृष्णा साव घायल हो गए। बताया गया कि लक्ष्मी का एक हाथ फ्रैक्चर हो गया। जबकि उनके पिता कृष्णा साव की एक उंगली कट गई। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। पीड़िता लक्ष्मी कुमारी ने गांव के रोहित साव, उनकी पत्नी प्रियंका देवी और शंकर साव पर तलवार से हमला करने का आरोप लगाया है। बताया कि विवाद की शुरुआत तब हुई जब क्रिकेट खेलते समय बॉल लक्ष्मी के घर में चली गई। बॉल पुआल में गिरी थी और घर करकट से बना था। लक्ष्मी ने बच्चों को बॉल बाद में लौटाने की बात कही। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। लक्ष्मी ने बताया कि पहले उनके पिता के साथ मारपीट की गई। जब वह और उनकी मां बचाने गईं तो सभी घर लौट आए। कुछ देर बाद रोहित साव और प्रियंका देवी तलवार लेकर घर में घुस आए। दोनों घायलों को पहले सोनो अस्पताल ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया।लक्ष्मी ने बताया कि वह माइके आई हुई थी,ससुराल दिल्ली में है। जांच में जुटी पुलिस सोनो थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *