CTET 2024: सीटीईटी आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने का आज आखिरी दिन, ऐसे कर सकते हैं ऑब्जेक्शन दर्ज

CTET 2024: सीटीईटी आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने का आज आखिरी दिन, ऐसे कर सकते हैं ऑब्जेक्शन दर्ज

CTET 2024: Central Board of Secondary Education (CBSE) द्वारा आयोजित CTET December 2024 परीक्षा की आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने का आज यानी 5 जनवरी 2025 को समय समाप्त हो रहा है। अगर किसी उम्मीदवार ने अभी तक अपनी आपत्तियां दर्ज नहीं की हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर आज रात 11:59 बजे तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 1000 रूपये का शुल्क जमा करना होगा। एक बार भुगतान होने के बाद यह शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। 1 जनवरी 2025 से 5 जनवरी 2025 तक आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का समय है। इसके लिए ctet.nic.in पर दिए गए लिंक का उपयोग किया जा सकता है।

यह खबर भी पढ़ें:- 2025 Exam Calendar: JEE Main से लेकर NEET UG समेत होंगे ये एग्जाम, देखिए इस साल कब-कब हैं बड़ी परीक्षाएं

CTET 2024: विशेषज्ञ करेंगे आपत्तियों की समीक्षा

उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्तियों की जांच विषय एक्सपर्ट करेंगे। यदि आंसर की में कोई त्रुटि पाई जाती है और आपत्ति स्वीकार की जाती है, तो संबंधित प्रश्न का संशोधन किया जाएगा। इस स्थिति में, उम्मीदवार को शुल्क वापस कर दिया जाएगा। CBSE ने यह भी स्पष्ट किया है कि शुल्क की वापसी संबंधित क्रेडिट या डेबिट कार्ड खाते में ऑनलाइन की जाएगी। इसलिए, उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे भुगतान करने के लिए अपने क्रेडिट/डेबिट कार्ड का ही उपयोग करें।

यह खबर भी पढ़ें:- Prashant Kishor Education : Jan Suraaj के संस्थापक प्रशांत किशोर की पढ़ाई-लिखाई के ‘रहस्य’ का हो गया खुलासा

CTET Answer Key 2024: ऐसे कर सकते हैं आपत्ति दर्ज

आपत्ति दर्ज करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा।

वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए आपत्ति दर्ज के लिंक पर क्लिक करना होगा।
अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर आईडी लॉगिन करें।

जरुरी स्टेप्स को फॉलो करके आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

उसके बाद आपत्ति शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

आपत्ति शुल्क जमा करने के बाद सबमिट कर दें।

यह खबर भी पढ़ें:- ये है भारत का सबसे बुद्धिमान राज्य

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *