CUET PG 2025 रजिस्ट्रेशन जारी:5 फरवरी तक खुली रहेगी करेक्शन विंडो; 312 सेंटर्स पर होगी परीक्षा

CUET PG 2025 रजिस्ट्रेशन जारी:5 फरवरी तक खुली रहेगी करेक्शन विंडो; 312 सेंटर्स पर होगी परीक्षा

CUET PG 2025 का रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो गया है। इसमें अप्लाई करने की आखिरी तारीख 1 फरवरी 2025 है। इसकी परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आयोजित करती है। उम्मीदवार CUET PG 2025 के लिए ऑफिशियल वेबसाइट exam.nta.ac.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए करेक्शन विंडो 3 से 5 फरवरी 2025 तक खुली रहेंगी। ये परीक्षा 157 विषयों के लिए 312 सेंटर्स पर ली जाएगी। जिनमें से 27 सेंटर भारत के बाहर होंगे। जरूरी तारीख एप्लिकेशन फीस: जनरल कैटेगरी ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस एससी/एसटी/ थर्ड जेंडर पीडब्ल्यूडी ऐसे करें रजिस्ट्रेशन बीते साल की तुलना में इस बार CUET PG के एग्जाम में कई बदलाव हुए हैं… एग्जाम ड्यूरेशन: पहले CUET का एग्जाम दो घंटे का होता था। बीते साल 2024 से इसे पौने दो घंटे यानी कुल 105 मिनट का कर दिया गया था। इस बार 15 मिनट और घटाकर CUET PG 2025 एग्जाम डेढ़ घंटे यानी कुल 90 मिनट का कर दिया गया है। एग्जाम पैटर्न: एग्जाम में पहले की ही तरह 75 सवाल पूछे जाएंगे। एग्जाम के लिए क्वेश्चन पेपर कोड्स की एक लिस्ट दी जाती है। कैंडिडेट्स इसमें से चार पेपर कोड्स का सिलेक्शन कर सकते हैं। यह चॉइस स्टूडेंट्स को रजिस्ट्रेशन के समय भरनी होगी। कैंडिडेट्स की चॉइस के आधार पर जनरल पेपर का कॉम्प्रिहेंशन वाला हिस्सा इंग्लिश या हिंदी में होगा। मार्किंग स्कीम: हर सवाल 4 अंकों का होगा। सही जवाब के लिए 4 मार्क्स मिलेंगे। एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग होती है। हर गलत जवाब के लिए एक अंक कटेगा। एग्जाम सेंटर: एग्जाम के लिए कैंडिडेट्स को 4 शहरों को चुनने का विकल्प मिलेगा। इससे पहले तक सेंटर के लिए दो शहरों का ही चुनाव किया जा सकता था। पूरे देश में कुल 285 शहरों में एग्जाम के सेंटर बनाए गए हैं। हालांकि विदेशों में कुछ सेंटर बढ़ाए गए हैं। जर्मनी में फ्रैंकफर्ट/बर्लिन, नॉर्वे में ओस्लो और UAE के अबू धाबी शहर में नए एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। एजुकेशन की ये खबर भी पढ़ें. UPSC सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी:979 पदों पर भर्ती होगी; आवेदन की लास्ट डेट 11 फरवरी, 25 मई को प्रीलिम्‍स होगा संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने बुधवार को सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस साल 979 पदों पर भर्ती की जानी है। इसके अलावा UPSC IFoS यानी इंडियन फॉरेस्‍ट सर्विस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। फॉरेस्‍ट सर्विस के लिए आयोग ने 150 पद विज्ञापित किए हैं। पूरी खबर पढ़ें. NEET UG रजिस्‍ट्रेशन में इस साल भी देरी:24 लाख स्‍टूडेंट्स का इंतजार जारी; 5 साल से लेट हो रहा MBBS सेशन NEET-UG 2025 को लेकर अभी तक कोई भी तारीख घोषित नहीं की गई है। रजिस्ट्रेशन में हो रही देरी एजुकेशन मिनिस्ट्री और कैंडिडेट्स दोनों ही के लिए मुश्किल बनी हुई है। पूरी खबर पढ़ें.

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *