चापाकल मरम्मत दल को डीएम ने दिखाई हरी झंडी, टोल फ्री नंबर जारी

चापाकल मरम्मत दल को डीएम ने दिखाई हरी झंडी, टोल फ्री नंबर जारी

भास्कर न्यूज | अररिया जिले में खराब चापाकलों की मरम्मत के लिए विशेष दल रवाना किए गए। डीएम अनिल कुमार ने समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर कुल 9 मरम्मत दलों को भेजा। लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, अररिया के पांच प्रखंड- अररिया, रानीगंज, जोकीहाट, पलासी और सिकटी के लिए पांच दल तैनात किए गए। फारबिसगंज लोक स्वास्थ्य प्रमंडल के चार प्रखंड- फारबिसगंज, नरपतगंज, भरगामा और कुर्साकांटा के लिए चार दल भेजे गए। चापाकल मरम्मत से जुड़ी शिकायतों के निवारण के लिए लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, अररिया के सेवा केंद्र-सह-नियंत्रण कक्ष से 8544428928 और लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, फारबिसगंज के लिए 06453-222019 पर संपर्क किया जा सकता है। यह नियंत्रण कक्ष प्रत्येक कार्यदिवस सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित रहेगा। केंद्रीकृत चापाकल मरम्मत के लिए टोल फ्री नंबर 18001231121 जारी किया गया है। अररिया लोक स्वास्थ्य अवर प्रमंडल के सहायक अभियंता अमर कुमार (8340372053), रानीगंज के सहायक अभियंता रवि कुमार (8544428714) और कनीय अभियंता परमेश्वर साफी (9431857331) से संपर्क किया जा सकता है। अररिया पूरब (जोकीहाट, पलासी, सिकटी) के सहायक अभियंता अबोध कुमार (9905476156), जोकीहाट के कनीय अभियंता रितेश कुमार (7979054319), पलासी के कनीय अभियंता मोहम्मद अरशद रेजा (8851608422) और सिकटी के कनीय अभियंता बजरंगबली साह (9106425223) से संपर्क किया जा सकता है। भास्कर न्यूज | अररिया जिले में खराब चापाकलों की मरम्मत के लिए विशेष दल रवाना किए गए। डीएम अनिल कुमार ने समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर कुल 9 मरम्मत दलों को भेजा। लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, अररिया के पांच प्रखंड- अररिया, रानीगंज, जोकीहाट, पलासी और सिकटी के लिए पांच दल तैनात किए गए। फारबिसगंज लोक स्वास्थ्य प्रमंडल के चार प्रखंड- फारबिसगंज, नरपतगंज, भरगामा और कुर्साकांटा के लिए चार दल भेजे गए। चापाकल मरम्मत से जुड़ी शिकायतों के निवारण के लिए लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, अररिया के सेवा केंद्र-सह-नियंत्रण कक्ष से 8544428928 और लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, फारबिसगंज के लिए 06453-222019 पर संपर्क किया जा सकता है। यह नियंत्रण कक्ष प्रत्येक कार्यदिवस सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित रहेगा। केंद्रीकृत चापाकल मरम्मत के लिए टोल फ्री नंबर 18001231121 जारी किया गया है। अररिया लोक स्वास्थ्य अवर प्रमंडल के सहायक अभियंता अमर कुमार (8340372053), रानीगंज के सहायक अभियंता रवि कुमार (8544428714) और कनीय अभियंता परमेश्वर साफी (9431857331) से संपर्क किया जा सकता है। अररिया पूरब (जोकीहाट, पलासी, सिकटी) के सहायक अभियंता अबोध कुमार (9905476156), जोकीहाट के कनीय अभियंता रितेश कुमार (7979054319), पलासी के कनीय अभियंता मोहम्मद अरशद रेजा (8851608422) और सिकटी के कनीय अभियंता बजरंगबली साह (9106425223) से संपर्क किया जा सकता है।  

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *