Fact Check: क्या रिंकू सिंह ने सच में कर ली सपा सांसद से सगाई, जानें खबर की सच्चाई

Fact Check: क्या रिंकू सिंह ने सच में कर ली सपा सांसद से सगाई, जानें खबर की सच्चाई

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने अपने प्रशंसकों को बड़ी खुशखबरी दी है 

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो उन्होंने समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ सगाई कर ली है। दोनों जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। हालाकि ना ही रिंकू सिंह ने इस खबर की पुष्टि की है और ना ही सांसद प्रिया सरोज के परिवार की ओर से इस संबंध में किसी तरह की जानकारी दी गई हैं।

सोशल मीडिया पर कई तरह की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें रिंकू सिंह और प्रिया सरोज को एक साथ दिखाया गया है। अब इस खबर में कितनी सच्चाई है, ये तो तभी पता चलेगा, जब सार्वजनिक तौर पर इसकी पुष्टि करेगा

दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई करने वाली प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश के मछली शहर से समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद हैं। प्रिया सरोज का जन्म प्रयागराज में हुआ था। वह तीन बार के सांसद और वर्तमान विधायक तूफानी सरोज की बेटी हैं।

भारत और इंग्लैंड बीच आगामी पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में रिंकू सिंह का चयन किया गया है। इस सीरीज की शुरुआत 22 जनवरी से शुरू होगी। रिंकी सिंह का टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने भारत के लिए 30 मैच में 165.14 की स्ट्राइक और 46.09 की औसत से कुल 507 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्द्धशतक शामिल हैं।

खबर अपडेट हो रही है….

– Patrika | CMS

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *