Heat Wave Alert: प्रदेश में मार्च के दूसरे सप्ताह में लू का अलर्ट जारी हो गया है। रायपुर, बिलासपुर समेत 13 जिलों में होली के दिन यानी शुक्रवार को लू चलने की संभावना है। ऐसे में लोगों को दोपहर में बाहर घूमने के बजाय घरों में रहना होगा। मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी करते हुए अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि की बात भी कही है।
Heat Wave Alert: पत्रिका का अनुमान सटिक
प्रदेश में बढ़ते तापमान को देखते हुए मार्च में लू चलने की आशंका जाहिर कर दी थी। पत्रिका ने इस बात की भी आशंका जाहिर की थी कि होली के दिन लू चल सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार ये सही साबित भी हुआ। राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री को पार कर गया। रात भी काफी गर्म हो गई है और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री को पार कर गया।
यह भी पढ़ें: Heat Wave Alert: होली पर लू की चेतावनी, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
सुबह तेज धूप शाम तक गर्म हवा
प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान करीब डेढ़ से दो डिग्री तक बढ़ गया है। राजधानी में सुबह से तेज धूप रही। दोपहर से शाम तक गर्म हवा चलती रही। इसके कारण अधिकतम तापमान चढ़ गया। जिन जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है, वह मध्य छत्तीसगढ़ के जिले हैं। यानी उत्तर व दक्षिण छत्तीसगढ़ में लू से राहत रहेगी। वहां तापमान तो बढ़ेगा, लेकिन लू जैसी स्थिति नहीं रहेगी। लू का अलर्ट का मतलब ये है कि अधिकतम तापमान 40 डिग्री या इससे ऊपर चला जाएगा। वहीं ये सामान्य से 5 डिग्री अधिक रह सकता है। इसके बाद ही लू की स्थिति बनती है।

इन जिलों में लू का अलर्ट
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, खैरागढ़, कोरबा, महासमुंद, मोहला-मानपुर, रायगढ़, राजनांदगांव, सक्ती व बिलाईगढ़- सारंगढ़।
लू से बचने ये करें उपाय
- पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं।
- दोपहर 12 से 3 बजे के बीच धूप में जाने से बचें।
- धूप में जाते समय सिर को कपड़े से ढंके।
- हल्के, ढीले व आरामदायक कपड़े पहनें।
- धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाएं।
- शराब पीने व कैफ़ीन से बचें।
- अचानक गर्मी से ठंडी जगह या ठंड से गर्म जगह पर जाने से बचें।
- गर्मियों में फैटयुक्त, मसालेदार व शक्करयुक्त खाने से बचें।.
….लू लगने पर ये उपाय करें
- तत्काल ठंडी या छायादार जगह पर चले जाएं।
- शरीर को ठंडा रखने के लिए माथे पर ठंडे पानी की पट्टियां लगाएं।
- घर के खिड़की-दरवाज़े खोल दें और कूलर या एसी चालू कर दें।
- ताज़ा पानी पीएं, जैसे नारियल व छाछ।
- इलेक्ट्रॉल घोल व नींबू पानी भी पीएं।
- लू लगने से बेहोश होने पर डॉक्टर के पास लेकर जाएं।
….लू लगने के लक्षण ऐसे
- शरीर का तापमान तेज़ी से बढ़ना
- पसीना आना बंद होना
- उल्टी और मितली
- जी मिचलाना
- तेज़ बुखार- लूज़ मोशन
- त्वचा का सूखना या गर्म होना
(जैसाकि मेडिकल कॉलेज में चेस्ट के एचओडी डॉ. आरके पंडा व मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. योगेंद्र मल्होत्रा ने बताया।)
पारा मीटर
रायपुर 39.8 23.1
बिलासपुर 39.5 20.5
दुर्ग 39.0 19.2
राजनांदगांव 39.0 18.0
पेंड्रा रोड 38.4 19.2
जगदलपुर 37.8 20.9
अंबिकापुर 36.4 15.6
No tags for this post.