हाईवा ने साइकिल सवार किशोर को मारी टक्कर:भागलपुर में आधे घंटे तक तड़पता रहा नाबालिग, हादसे में दाहिना हाथ टूटा

हाईवा ने साइकिल सवार किशोर को मारी टक्कर:भागलपुर में आधे घंटे तक तड़पता रहा नाबालिग, हादसे में दाहिना हाथ टूटा

भागलपुर में हाईवे ने साइकिल से जा रहे एक किशोर को टक्कर मार दी। हादसे में किशोर का दाहिना हाथ पूरी तरह क्षतिग्रस्त (चूर) हो गया।। घटना के बाद आसपास के लोग तमाशा देखते रहे, किशोर दर्द से करीब आधे घंटे तक तड़पता रहा, लेकिन किसी ने उन्हें अस्पताल नहीं पहुंचाया। बाद में लोगों ने इसकी जानकारी डायल-112 की पुलिस को दी। राहगीरों की मदद से पुलिस ने उसे स्थानीय रेफरल अस्पताल पहुंचाकर प्राथमिक इलाज करवाया। घायल की पहचान संतोष कुमार मंडल के बेटे संदीप कुमार (12) के रूप में की गई है। जो साइकिल से जा रहा था। इसी दौरान पीरपैंती बाजार की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग में हाईवे ने धक्का मार दिया। बेहतर उपचार के लिए उसे मायागंज अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रेफरल अस्पताल पीरपैंती में एंबुलेंस मुहैया कराने में लेट लगी। जिसके कारण घायल को और परेशानी हुई। घायल युवक का इलाज भागलपुर के मायागंज अस्पताल में फिलहाल चल रहा है। पुलिस ने वाहन को किया जब्त मामले की सूचना पर पीरपैंती पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। हाईवे को जब्त कर लिया है। आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। सूत्रों के मुताबिक, झारखंड के एक मंत्री का हाईवा बताया जा रहा है। जो भागलपुर से पीरपैंती की तरफ जा रहा था। इसी दौरान किशोर को धक्का मार दिया। भागलपुर में हाईवे ने साइकिल से जा रहे एक किशोर को टक्कर मार दी। हादसे में किशोर का दाहिना हाथ पूरी तरह क्षतिग्रस्त (चूर) हो गया।। घटना के बाद आसपास के लोग तमाशा देखते रहे, किशोर दर्द से करीब आधे घंटे तक तड़पता रहा, लेकिन किसी ने उन्हें अस्पताल नहीं पहुंचाया। बाद में लोगों ने इसकी जानकारी डायल-112 की पुलिस को दी। राहगीरों की मदद से पुलिस ने उसे स्थानीय रेफरल अस्पताल पहुंचाकर प्राथमिक इलाज करवाया। घायल की पहचान संतोष कुमार मंडल के बेटे संदीप कुमार (12) के रूप में की गई है। जो साइकिल से जा रहा था। इसी दौरान पीरपैंती बाजार की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग में हाईवे ने धक्का मार दिया। बेहतर उपचार के लिए उसे मायागंज अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रेफरल अस्पताल पीरपैंती में एंबुलेंस मुहैया कराने में लेट लगी। जिसके कारण घायल को और परेशानी हुई। घायल युवक का इलाज भागलपुर के मायागंज अस्पताल में फिलहाल चल रहा है। पुलिस ने वाहन को किया जब्त मामले की सूचना पर पीरपैंती पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। हाईवे को जब्त कर लिया है। आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। सूत्रों के मुताबिक, झारखंड के एक मंत्री का हाईवा बताया जा रहा है। जो भागलपुर से पीरपैंती की तरफ जा रहा था। इसी दौरान किशोर को धक्का मार दिया।  

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *