मधुबनी के सीमावर्ती क्षेत्र जयनगर में शुक्रवार को होली के दौरान एक अनूठा नजारा देखने को मिला। यहां हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली। दोनों समुदायों ने मिलकर होली त्योहार और जुमा की नमाज मनाई। मुस्लिम समुदाय ने हिंदुओं संग मनाई होली जयनगर जामा मस्जिद में मुस्लिम समुदाय ने जुमे की नमाज अदा की। साथ ही हिंदू भाइयों के साथ होली का त्योहार भी मनाया। यहां मस्जिद में नमाज और होली का रंग दोनों एक साथ मनाए गए। मोहम्मद जाहिद हुसैन ने बताया कि इस इलाके में हमेशा से शांति बनी हुई है। वहीं स्थानीय निवासी नीतीश कुमार मिश्रा ने बताया कि 60 वर्षों के बाद होली और जुमा एक ही दिन पड़े हैं। शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम मधुबनी के एसपी योगेंद्र कुमार ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। दोनों समुदाय मिलकर मनाते हैं त्योहार यह क्षेत्र सांप्रदायिक सौहार्द के लिए जाना जाता है। यहां ईद हो या होली, छठ पर्व हो या अन्य त्योहार। सभी समुदाय के लोग मिल-जुलकर खुशियां मनाते हैं। एक थाली में खाना खाते हैं और भाईचारे के साथ रहते हैं। मधुबनी के सीमावर्ती क्षेत्र जयनगर में शुक्रवार को होली के दौरान एक अनूठा नजारा देखने को मिला। यहां हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली। दोनों समुदायों ने मिलकर होली त्योहार और जुमा की नमाज मनाई। मुस्लिम समुदाय ने हिंदुओं संग मनाई होली जयनगर जामा मस्जिद में मुस्लिम समुदाय ने जुमे की नमाज अदा की। साथ ही हिंदू भाइयों के साथ होली का त्योहार भी मनाया। यहां मस्जिद में नमाज और होली का रंग दोनों एक साथ मनाए गए। मोहम्मद जाहिद हुसैन ने बताया कि इस इलाके में हमेशा से शांति बनी हुई है। वहीं स्थानीय निवासी नीतीश कुमार मिश्रा ने बताया कि 60 वर्षों के बाद होली और जुमा एक ही दिन पड़े हैं। शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम मधुबनी के एसपी योगेंद्र कुमार ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। दोनों समुदाय मिलकर मनाते हैं त्योहार यह क्षेत्र सांप्रदायिक सौहार्द के लिए जाना जाता है। यहां ईद हो या होली, छठ पर्व हो या अन्य त्योहार। सभी समुदाय के लोग मिल-जुलकर खुशियां मनाते हैं। एक थाली में खाना खाते हैं और भाईचारे के साथ रहते हैं।
No tags for this post.