महेश्वरनाथ महामाया महिला कॉलेज में हुआ होली मिलन

महेश्वरनाथ महामाया महिला कॉलेज में हुआ होली मिलन

एजुकेशन रिपोर्टर|बेतिया शहर के महेश्वरनाथ महामाया महिला महाविद्यालय में गुरुवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगा होली की शुभकामनाएं दीं। प्राचार्या डॉ सिम्मी ने कहा कि होलिका दहन को समाज की बुराइयों के अंत का प्रतीक माना जाता है। इसके बाद मनाया जाने वाला होली का त्योहार अच्छाई की जीत दर्शाता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक मान्यता के अनुसार होलिका दहन की पूजा से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं। मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। परिवार के सदस्यों को बीमारियों से भी छुटकारा मिलने की मान्यता है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय परिवार अपने जिला वासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना करता है। समारोह में बर्सर प्रो अवध किशोर ओझा, परीक्षा नियंत्रक डॉ राकेश कुमार वर्मा, डॉ कल्पना सिन्हा, प्रो संजय कुमार सिंह,प्रो अशोक कुमार सिंह,प्रो राजीव रंजन वर्मा, उमेश कुमार व राजीव कुमार सहित कई लोग शामिल हुए। एजुकेशन रिपोर्टर|बेतिया शहर के महेश्वरनाथ महामाया महिला महाविद्यालय में गुरुवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगा होली की शुभकामनाएं दीं। प्राचार्या डॉ सिम्मी ने कहा कि होलिका दहन को समाज की बुराइयों के अंत का प्रतीक माना जाता है। इसके बाद मनाया जाने वाला होली का त्योहार अच्छाई की जीत दर्शाता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक मान्यता के अनुसार होलिका दहन की पूजा से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं। मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। परिवार के सदस्यों को बीमारियों से भी छुटकारा मिलने की मान्यता है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय परिवार अपने जिला वासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना करता है। समारोह में बर्सर प्रो अवध किशोर ओझा, परीक्षा नियंत्रक डॉ राकेश कुमार वर्मा, डॉ कल्पना सिन्हा, प्रो संजय कुमार सिंह,प्रो अशोक कुमार सिंह,प्रो राजीव रंजन वर्मा, उमेश कुमार व राजीव कुमार सहित कई लोग शामिल हुए।  

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *