पत्नी की हत्या मामले में पति गिरफ्तार:सासाराम में भांजे को पैसे देने को लेकर चल रहा था विवाद, गला घोंटकर की हत्या

पत्नी की हत्या मामले में पति गिरफ्तार:सासाराम में भांजे को पैसे देने को लेकर चल रहा था विवाद, गला घोंटकर की हत्या

रोहतास पुलिस ने पत्नी की हत्या मामले में पति को गिरफ्तार किया है। एसपी रौशन कुमार ने मंगलवार को बताया कि अमनौर थाना क्षेत्र के सरैया गांव से महिला का शव मिला था। प्रारंभिक जांच में पति पर शक होने के बाद उसे हिरासत में लिया गया। मृतका की पहचान सरैया गांव निवासी इद्रिस अंसारी की पत्नी अकलिमन बीबी(55) के रूप में हुई। इद्रिस ने 8 साल पहले विधवा भाभी अकलिमन से दूसरी शादी की थी। जांच में पता चला कि अकलिमन ने अपनी एक जमीन बेची थी। इद्रिस ने जमीन के पैसे बिना पत्नी को बताए अपने भांजे रुस्तम को दे दिए थे। रुस्तम बकरी-खस्सी की खरीद बिक्री करता था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। पत्नी की गला घोंटकर की हत्या 13 मार्च को अकलिमन जब बकरी चराने गई, तो इद्रिस ने मौका देखकर उसका गला घोंट दिया। शव को पास के एक गड्ढे में फेंक दिया। इद्रिस ने पत्नी के चार दिन से लापता होने की बात बताई थी। 17 मार्च 2025 को शव बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। रोहतास पुलिस ने पत्नी की हत्या मामले में पति को गिरफ्तार किया है। एसपी रौशन कुमार ने मंगलवार को बताया कि अमनौर थाना क्षेत्र के सरैया गांव से महिला का शव मिला था। प्रारंभिक जांच में पति पर शक होने के बाद उसे हिरासत में लिया गया। मृतका की पहचान सरैया गांव निवासी इद्रिस अंसारी की पत्नी अकलिमन बीबी(55) के रूप में हुई। इद्रिस ने 8 साल पहले विधवा भाभी अकलिमन से दूसरी शादी की थी। जांच में पता चला कि अकलिमन ने अपनी एक जमीन बेची थी। इद्रिस ने जमीन के पैसे बिना पत्नी को बताए अपने भांजे रुस्तम को दे दिए थे। रुस्तम बकरी-खस्सी की खरीद बिक्री करता था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। पत्नी की गला घोंटकर की हत्या 13 मार्च को अकलिमन जब बकरी चराने गई, तो इद्रिस ने मौका देखकर उसका गला घोंट दिया। शव को पास के एक गड्ढे में फेंक दिया। इद्रिस ने पत्नी के चार दिन से लापता होने की बात बताई थी। 17 मार्च 2025 को शव बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।  

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *