औरंगाबाद के सदर ब्लॉक परिसर में गुरुवार को दो बदमाशों ने आवास योजना कार्यालय के बाहर आवास सहायक मनीष कुमार सिंह पर हमला कर दिया। मनीष कुमार सिंह ने बताया कि मैं पोखराहा और पडरावां पंचायत के आवास सहायक हूं। मैं कागजात तैयार कर रहा था। इसी दौरान पिस्टल और चाकू से लैस दो युवक आए। उन्होंने बाहर बुलाया और घेर लिया। बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। फिर हवाई फायरिंग भी की। मेरी आवाज सुनकर जब अन्य कर्मचारी मदद के लिए आए, तो बदमाशों ने उन पर भी हमला किया। फोन नहीं उठाने पर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। रात 11 बजे फोन किया था हमलावर मनीष के पंचायत क्षेत्र के ही हैं। उनका गुस्सा इस बात का था कि मनीष ने बुधवार रात 11 बजे उनका फोन नहीं उठाया था। मनीष का कहना है कि मैं उस समय सो गया था। सुबह काम में व्यस्त होने के कारण संपर्क नहीं कर पाए। इस घटना से ब्लॉक के सभी कर्मचारी दहशत में हैं। आवास सहायक ने जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। बदमाशों का मनोबल बढ़ा हुआ है हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरेंद्र कुमार सिंह ने घटना की घोर निंदा की है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर से औरंगाबाद में बदमाशों का मनोबल बढ़ा हुआ है। दिनदहाड़े ब्लॉक परिसर में घुसकर हमला और फायरिंग करना बहुत बड़ी बात है। घटना के बाद नगर थाना की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। औरंगाबाद के सदर ब्लॉक परिसर में गुरुवार को दो बदमाशों ने आवास योजना कार्यालय के बाहर आवास सहायक मनीष कुमार सिंह पर हमला कर दिया। मनीष कुमार सिंह ने बताया कि मैं पोखराहा और पडरावां पंचायत के आवास सहायक हूं। मैं कागजात तैयार कर रहा था। इसी दौरान पिस्टल और चाकू से लैस दो युवक आए। उन्होंने बाहर बुलाया और घेर लिया। बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। फिर हवाई फायरिंग भी की। मेरी आवाज सुनकर जब अन्य कर्मचारी मदद के लिए आए, तो बदमाशों ने उन पर भी हमला किया। फोन नहीं उठाने पर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। रात 11 बजे फोन किया था हमलावर मनीष के पंचायत क्षेत्र के ही हैं। उनका गुस्सा इस बात का था कि मनीष ने बुधवार रात 11 बजे उनका फोन नहीं उठाया था। मनीष का कहना है कि मैं उस समय सो गया था। सुबह काम में व्यस्त होने के कारण संपर्क नहीं कर पाए। इस घटना से ब्लॉक के सभी कर्मचारी दहशत में हैं। आवास सहायक ने जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। बदमाशों का मनोबल बढ़ा हुआ है हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरेंद्र कुमार सिंह ने घटना की घोर निंदा की है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर से औरंगाबाद में बदमाशों का मनोबल बढ़ा हुआ है। दिनदहाड़े ब्लॉक परिसर में घुसकर हमला और फायरिंग करना बहुत बड़ी बात है। घटना के बाद नगर थाना की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
No tags for this post.