बांका में भोजपुरी गायिका देवी का जलवा:कार्यक्रम में एक लाख लोग पहुंचे, सभी ने सुनी भक्ति और लोकगीतों की प्रस्तुतियां

बांका में भोजपुरी गायिका देवी का जलवा:कार्यक्रम में एक लाख लोग पहुंचे, सभी ने सुनी भक्ति और लोकगीतों की प्रस्तुतियां

बांका के धोरैया प्रखंड में चल रहे मंदार महाकुंभ उत्सव में भोजपुरी की मशहूर लोक गायिका देवी का कार्यक्रम हुआ। धोरैया प्रखंड के गौरा गांव में श्री श्री 1008 सहस्त्र चंडी महायज्ञ के आठवें दिन आयोजित इस कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोग शामिल हुए। बिहार और झारखंड की काफी संख्या में दर्शक देवी को देखने को सुनने के लिए पहुंचा हुआ था। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था प्रशासन की ओर से टाइट की गई थी। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती थी। पूरा परिसर देवी देवी के आवाजों से गुंजा। रात भर चलता रहा कार्यक्रम कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार रात 9 बजे हुई। यह कार्यक्रम रात भर चलता रहा। आयोजन कर्ता कौशल सिंह ने देवी का अंग वस्त्र और गौरा का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। देवी ने भक्ति गीतों से कार्यक्रम का आगाज किया। ‘खड़ा बा पुजरिया’ और ‘केवड़िया खोल ए मइया’ जैसे भक्ति गीतों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। बेहतरीन संगीत पर दर्शकों ने तालिया की बरसात कर दी। देवी ने रात भर एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। इसे सुनने के लिए रात भर दर्शक भी जमे रहे। 5 मार्च से लगातार आयोजित इस विशाल कार्यक्रम का आज समापन हो जाएगा। पूजा अर्चना के लिए काफी भक्तों की भीड़ 13 मार्च को अंतिम प्रस्तुति शिवेश मिश्रा देंगे। मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद यहां पूजा अर्चना के लिए काफी भक्तों की भीड़ रही है। इस विशाल कार्यक्रम के दौरान भव्य मेला भी लगा हुआ है। यह भक्ति कार्यक्रम के साथ पूजा अर्चना और मेले का भी लुप्त उठा रहे हैं। देवी ने अपने मशहूर गीत ‘निमिया के डाढ़ मड़या’ और ‘लावेली हिलोरवा’ से माहौल को संगीतमय बना दिया। उन्होंने ‘बहे के सांवरिया रे’, ‘पुरवा रामा’, ‘बह गईले पछिया’, ‘सजनवा रे’ और ‘कजरा वाली’ जैसे लोकप्रिय गीत भी प्रस्तुत किए। श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी देर रात तक मौजूद रहीं। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया था। कार्यक्रम रात भर चलता रहा और श्रोता देवी के गीतों पर झूमते रहे। बांका के धोरैया प्रखंड में चल रहे मंदार महाकुंभ उत्सव में भोजपुरी की मशहूर लोक गायिका देवी का कार्यक्रम हुआ। धोरैया प्रखंड के गौरा गांव में श्री श्री 1008 सहस्त्र चंडी महायज्ञ के आठवें दिन आयोजित इस कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोग शामिल हुए। बिहार और झारखंड की काफी संख्या में दर्शक देवी को देखने को सुनने के लिए पहुंचा हुआ था। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था प्रशासन की ओर से टाइट की गई थी। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती थी। पूरा परिसर देवी देवी के आवाजों से गुंजा। रात भर चलता रहा कार्यक्रम कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार रात 9 बजे हुई। यह कार्यक्रम रात भर चलता रहा। आयोजन कर्ता कौशल सिंह ने देवी का अंग वस्त्र और गौरा का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। देवी ने भक्ति गीतों से कार्यक्रम का आगाज किया। ‘खड़ा बा पुजरिया’ और ‘केवड़िया खोल ए मइया’ जैसे भक्ति गीतों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। बेहतरीन संगीत पर दर्शकों ने तालिया की बरसात कर दी। देवी ने रात भर एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। इसे सुनने के लिए रात भर दर्शक भी जमे रहे। 5 मार्च से लगातार आयोजित इस विशाल कार्यक्रम का आज समापन हो जाएगा। पूजा अर्चना के लिए काफी भक्तों की भीड़ 13 मार्च को अंतिम प्रस्तुति शिवेश मिश्रा देंगे। मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद यहां पूजा अर्चना के लिए काफी भक्तों की भीड़ रही है। इस विशाल कार्यक्रम के दौरान भव्य मेला भी लगा हुआ है। यह भक्ति कार्यक्रम के साथ पूजा अर्चना और मेले का भी लुप्त उठा रहे हैं। देवी ने अपने मशहूर गीत ‘निमिया के डाढ़ मड़या’ और ‘लावेली हिलोरवा’ से माहौल को संगीतमय बना दिया। उन्होंने ‘बहे के सांवरिया रे’, ‘पुरवा रामा’, ‘बह गईले पछिया’, ‘सजनवा रे’ और ‘कजरा वाली’ जैसे लोकप्रिय गीत भी प्रस्तुत किए। श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी देर रात तक मौजूद रहीं। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया था। कार्यक्रम रात भर चलता रहा और श्रोता देवी के गीतों पर झूमते रहे।  

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *