पलामू समेत पांच जिलों में आज हीट वेब की संभावना:झारखंड में अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान बढ़ेगा, मौसम बना रहेगा शुष्क

पलामू समेत पांच जिलों में आज हीट वेब की संभावना:झारखंड में अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान बढ़ेगा, मौसम बना रहेगा शुष्क

झारखंड में अब गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। कई जिलों का अधिकतम तापमान तो 40 डिग्री सेल्सियस छूने को है। ऐसे में लोगों को अब अच्छी-खासी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। तपिश भरी धूप ने लोगों को और परेशान करना शुरू कर दिया है। सरायकेला-खरसावां में भी हीट वेब चल सकती है इधर, मौसम विभाग के अनुसार, पलामू, गढ़वा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में शुक्रवार से हीट वेब चलने की संभावना बनी हुई है। यह हीट वेब लगातार 17 मार्च तक जारी रहने का भी पूर्वानुमान है। दिन में हो रही तेज धूप और गर्मी को देखते हुए लोग अब छाता लेकर सड़कों पर चलते नजर आ रहे हैं। वहीं, गन्ने का जूस, बेल का शरबत और सत्तू की दुकानों में लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। दो-तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे दो-तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद अगले तीन दिनों इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम शुष्क ही बना रहेगा। सबसे गर्म रहा पलामू पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस पलामू में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस सिमडेगा में दर्ज किया गया। झारखंड में अब गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। कई जिलों का अधिकतम तापमान तो 40 डिग्री सेल्सियस छूने को है। ऐसे में लोगों को अब अच्छी-खासी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। तपिश भरी धूप ने लोगों को और परेशान करना शुरू कर दिया है। सरायकेला-खरसावां में भी हीट वेब चल सकती है इधर, मौसम विभाग के अनुसार, पलामू, गढ़वा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में शुक्रवार से हीट वेब चलने की संभावना बनी हुई है। यह हीट वेब लगातार 17 मार्च तक जारी रहने का भी पूर्वानुमान है। दिन में हो रही तेज धूप और गर्मी को देखते हुए लोग अब छाता लेकर सड़कों पर चलते नजर आ रहे हैं। वहीं, गन्ने का जूस, बेल का शरबत और सत्तू की दुकानों में लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। दो-तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे दो-तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद अगले तीन दिनों इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम शुष्क ही बना रहेगा। सबसे गर्म रहा पलामू पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस पलामू में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस सिमडेगा में दर्ज किया गया।  

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *